'अपने अगले कदम के बारे में जल्द ही बताऊंगा...,' विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने के बाद बोले नाराज शिवपाल

इटावा, 27 मार्च: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख और सपा विधायक शिवपाल यादव विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने से काफी नाराज दिख रहे हैं। इसी वजह से वह लखनऊ से सीधे इटावा चले गए। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मुझे पार्टी की बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया। मैंने 2 दिनों तक प्रतीक्षा की और इस बैठक के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे, लेकिन मुझे आमंत्रित नहीं किया गया। साथ ही कहा कि मैं समाजवादी पार्टी से विधायक हूं, फिर भी आमंत्रित नहीं किया। वहीं, अपने अगले कदम को लेकर सवाल पर शिवपाल ने कहा कि जल्द ही आपको बताऊंगा।

हनुमान की वजह से ही राम युद्ध जीत सके थे

हनुमान की वजह से ही राम युद्ध जीत सके थे

शिवपाल ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए रामायण और महाभारत का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि हमें हनुमान की भूमिका याद रखनी चाहिए, क्योंकि उन्हीं की वजह से राम युद्ध जीत सके थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम का राजतिलक होने वाला था, लेकिन उनको वनवास जाना पड़ा। इतना ही नहीं हनुमान जी की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि अगर वह नहीं होते, तो राम युद्ध नहीं जीत पाते। ये भी याद रखने वाली बात है कि हनुमान ही थे, जिन्होंने लक्ष्मण की जान बचाई।

Recommended Video

    आखिर किस बात से इतने दुखी हैं Shivpal Yadav ! क्यों याद आए Hanuman और Lakshman | वनइंडिया हिंदी
    शकुनि से जुआ नहीं खेलना चाहिए था!

    शकुनि से जुआ नहीं खेलना चाहिए था!

    शिवपाल यादव ने इस दौरान ने महाभारत के चरित्रों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि धर्मराज युधिष्ठिर को शकुनि से जुआ नहीं खेलना चाहिए था। अगर जुआ खेलना ही था तो दुर्योधन के साथ खेलते, लेकिन जुआ शकुनि के साथ खेल लिया। अब ये भी सच है कि वह शकुनि ही थे, जिन्होंने महाभारत करा दी थी।

    विधायक दल की बैठक में क्यों नहीं बुलाए गए शिवपाल यादव ?

    विधायक दल की बैठक में क्यों नहीं बुलाए गए शिवपाल यादव ?

    विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव के न बुलाए जाने का लेकर सपा यूपी अध्‍यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सहयोगी दलों को 28 को बुलाया जाएगा। उनका अपना अलग दल है। पल्लवी पटेल, ओपी राजभर, शिवपाल और महान दल को भी बाकी सभी सहयोगी दलों के साथ 28 मार्च को बुलाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+