इटावा से BJP सांसद अशोक कुमार दोहरे कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी ने दिलाई सदस्यता
इटावा। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) की तारीखों का ऐलान होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपने 61 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। साथ ही कुछ सीटों पर से भाजपा ने प्रत्याशियों के टिकट काट दिए है। टिकट काटे जाने से नाराज इटावा से भाजाप सांसद अशोक कुमार दोहरे (Ashok Kumar Dohre) ने शुक्रवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली।

आपको बता दें कि भाजपा ने इटावा से वर्तमान सांसद अशोक दोहरे का टिकट काट दिया था। दोहरे का टिकट काटने के बाद इटावा से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा आगरा से सांसद रामशंकर कठेरिया को प्रत्याशी घोषित किया है। इस बात से नाराज चल रहे अशोक दोहरे ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि दोहरे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में शामिल हुए है। ऐसा माना जा रहा है कि अशोक कुमार दोहरे को कांग्रेस इटावा से चुनाव लड़वा सकती है।
बसपा छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल
अशोक दोहरे ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा को छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। दोहरे मोदी लहर के चलत इटावा संसदीय सीट से चुनाव जीकर सांसद निर्वाचित हो गए। बता दें कि दोहरे मायावती की सरकार में जल संसाधन मंत्री भी रह चुके है।












Click it and Unblock the Notifications