यूपी पंचायत चुनाव: एटा में दो जगह फायरिंग-पथराव, एक की मौत, एक जख्मी
एटा। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में लखनऊ समेत 20 जिलों में मतदान जारी है। इससे पहले ही एटा में देर रात को हुए विवाद में दो जगह पथराव और फायरिंग की घटना हुई। फायरिंग में एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरी जगह प्रत्याशी के पति को गोली लगी है, उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

दो पक्षों के बीच चली गोलियां, एक की मौत
एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बावसा में रविवार की देर रात प्रधान पद के दो प्रत्याशी आमने सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से पथराव और फायरिंग होने लगीं। इस दौरान गोली एक प्रत्याशी के समर्थक प्रदीप कुमार जैन को लगी। प्रदीप लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने प्रदीप पको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर देर रात तक पुलिस गांव में ही मौजूद थी। वहीं, जानकारी मिलने पर एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए थे।
प्रत्याशी का पति गोली लगने से घायल
दूसरी घटना कोतवाली नगर के गांव गंगनपुर में रविवार को देर रात हुई, जहां दो प्रत्याशियों के बीच हुए विवाद में गोली लगने से एक प्रत्याशी का पति प्रवीन कुमार घायल हो गया। घायल हो उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। हिंसक घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बता दें, उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत के दूसरे चरण का मतदान जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में कुल 20 जिलों में मतदान हो रहा जिनमें राजधानी लखनऊ भी शामिल है। 20 जिलों में 52623 पोलिंग बूथों पर 32369280 मतदाता अपने मत का प्रयोग करने वाले हैं।
-
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद












Click it and Unblock the Notifications