UP News: बेटे ने पिता को ठेले पर पहुंचाया अस्पताल, बोला- अगर एंबुलेंस पहुंच जाती तो बच जाती जान
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा लगातार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। बावजूद इसके अधिकारियों के लापरवाही के चलते कुछ ऐसे मामले भी आते हैं जिसके चलते सरकार की योजनाओं पर सवालिया निशान लगते हैं।
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के एटा जनपद का है। एटा जनपद में एक व्यक्ति द्वारा एंबुलेंस के लिए 108 नंबर डायल कर फोन किया गया। फोन करने के बाद एंबुलेंस के आने में देरी हुई तो परिजन मरीज को ठेला पर ही लेकर अस्पताल के लिए निकल गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीज की मौत हो गई।

यह पूरा मामला एटा जनपद के पटियाली गेट का है। पटियाली गेट निवासी अमन नामक एक युवक के पिता सब्जी पर ठेला बेचकर परिवार चलाते थे। अमन द्वारा बताया गया कि सोमवार को उसके पिता दोपहर में सब्जी की दुकान पर गए थे। वहां से वापस घर लौट के आने बाद आचानक वे गिर गए।
अमन द्वारा बताया गया कि पिता के गिरने के बाद उसने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस आने में काफी देर हुई ऐसे में वह अपने पिता को ठेले पर ही लेकर अस्पताल के लिए निकल पड़ा। दोपहर 1:00 बजे वह पिता को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचा वहां जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों का कहना है कि यदि एंबुलेंस समय से पहुंच गई होती तो पिता की मौत नहीं हुई होती।
वही इस मामले की जानकारी होने के बाद सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि ऐसी जानकारी मिल रही है। यदि ऐसा किया गया है तो दोषी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications