एटा: नाबालिग किशोरी से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, शिकायत करने पर की फायरिंग

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि वह खेत पर चारा लाने के लिए गई थी, तभी घात लगाए तीन युवकों ने उसे खेत में खींचकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में परिजनों को बताया। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

physical attack a minor teenager in Etah

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी अपनी सहेली के साथ खेत गई थी, तभी वहां तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी की सहेली किसी तरह भागकर घर पहुंची तो लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के घर पहुंचकर शिकायत की। आरोप है कि, इस दौरान उन पर फायरिंग की गई।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376, 504, 506 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गैंगरेप और फायरिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अलवर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश डाल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+