एटा में पांच मौतों की मिस्ट्री का जल्द होगा खुलासा, पुलिस को सोशल मीडिया से हाथ लगे अहम सुराग
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में पांच लोगों की मौत अभी भी मिस्ट्री बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस को सोशल मीडिया से अहम सुराग हाथ लगे हैं। दिव्या और बुलबुल के फोनों ने पुलिस का काम आसान कर दिया। पुलिस ने दो लोग हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर सकती है। बता दें, एटा जिले में बीते शनिवार को एक ही घर में पांच लोगों के शव मिले थे। पुलिस ने अगले दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दावा किया था कि घर की बहू ने ससुर, बच्चों और बहन को मारने के बाद आत्महत्या की है। पुलिस के इस दावे पर परिवार में इकलौटे बचे बेटे ने सवाल खड़े किए थे। मामले में एसआईटी को जांच सौंपी गई है।

जहर से मौत की पुष्टि
पांच लोगों की मौत की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस की टीमें दिन रात काम कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले दबाने की तो पुष्टि हुई है, लेकिन मौत का कारण गला दबाना नहीं है। जिंदा रहने पर ही दबाने पर कोई निशान पड़ सकता है। हत्या में जो जहरीला पदार्थ प्रयोग किया गया वह काफी जहरीला था। जब यह सभी लोग बेहोश हो गए, तब उनके गले दबे दबाए गए।बहू दिव्या और उसकी बहन बुलबुल के फोनों से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सबसे अधिक सहायता फेसबुक के मैसेंजर ने की है। जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन दिन से दो टीमें सिर्फ इन्हीं पढ़कर जानकारी जुटा रही हैं। जो जानकारी मिली वह घटना खोलने के लिए पर्याप्त मानी जा है। वहीं दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। वह भी पुलिस की जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं। पूरे परिवार की फेसबुक को भी पुलिस ने खंगाला है। इसमें कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं जो दिव्या को आत्महत्या करने की ओर इशारा कर रहे हैं। इसकी जानकारी नजदीकी लोगों को भी है।
गुस्से में दिव्या ने पूरे दिन नहीं खाया था खाना
बताया जा रहा है कि दिव्या काफी समय से तनाव में थी। तनाव में बढ़ रहे गुस्से के कारण ही उसने घटना वाले पूरे दिन खाना नहीं खाया था। माना जा रहा है कि पुलिस के हाथ दिव्या के तनाव की वजह भी लगी है। पुलिस की दो टीमें जो प्रदेश से बाहर गई हैं वह अभी लौटी नहीं हैं। इनके पास भी तथ्य बताए जा रहे हैं। एएसपी क्राइम राहुल कुमार का कहना है कि अभी जांच चल रही है। कुछ चीजें मिली हैं। सभी के तथ्यों को एकत्रित कर मिलान किया जाएगा। कुछ टीमें बाहर हैं। वह भी नहीं आई हैं। संभावना है कि दो-तीन दिन में खुलासा हो जाएगा। दोषी सलाखों के पीछे होगा।
-
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल












Click it and Unblock the Notifications