17 साल छोटी पत्नी ने प्रेमी संग दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, पति के पेट में तमंचा सटाकर मारी गोली
Etah Murder : दो दिन पूर्व 42 वर्षीय खूबचंद्र की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं पुलिस ने महज 48 घंटे में इस हत्या का खुलासा कर दिया और मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी को सहयोगी सहित गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला मिरहची थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां दो दिन पूर्व ग्राम नगला श्याम में 42 वर्षीय खूबचंद्र की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में मृतक के भाई लटूरी सिंह ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई थी। वहीं इस रहस्यमयी हत्या का एटा पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके आरोपी प्रेमी को सहयोगी सहित गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयोग हुए तमंचे को भी बरामद कर लिया है।

पति से 17 वर्ष छोटी थी आरोपी पत्नी
दरअसल, जब हत्या के पीछे की वजह का सनसनी खेज खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि मृतक पति खूबचंद का विवाह आठ वर्ष पूर्व अपनी उम्र से 17 वर्ष छोटी पत्नी से हुआ था। जानकारी अनुसार विवाह के समय से ही उम्र के अंतराल के चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। पति की उम्र ज्यादा होने की वजह से पत्नी संतुष्ट नहीं थी।
पत्नी को रंगे हाथों प्रेमी संग पकड़ लिया था
वहीं दूसरी ओर मृतक खूबचंद्र ने चार वर्ष पूर्व अपने ही गांव के निवासी श्याम सिंह की कृषि योग्य भूमि बटाई पर ली थी। इसी बीच मृतक खूबचंद की पत्नी की आंख श्याम सिंह के पुत्र अमन से लड़ गई और एक दूसरे से प्रेम करने लगे। प्रेम परवान चढ़ने लगा और आए दिन चोरी छुपे एक दूसरे से मिलने लगे। लेकिन करीब पांच माह पूर्व पति खूब चंद्र ने अपनी पत्नी को उसके आशिक अमन के साथ आपत्तिजनक स्थित में देख लिया।

खूबचंद अपनी पत्नी पर कड़ी निगरानी रखने लगा था
जिसके बाद पत्नी की बेवफाई से खिन्न पति ने दोनो की जमकर पिटाई कर दी। आपको बता दें कि मारपीट की घटना के बाद खूबचंद ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया था। कुछ समय बीतने के बाद पत्नी मायके से वापस लौट तो आई, लेकिन पत्नी के वापस लौटने पर पति खूबचंद अपनी पत्नी पर कड़ी निगरानी रखने लगा। बहार आने-जाने पर पाबंदी लगाने लगा। मगर प्रेम मिलन पर पाबंदी लगाना पति खूबचंद को भारी पड़ गया। खूबचंद की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलाकर उसकी हत्या करने की साजिश रच डाली।
Recommended Video


पत्नी ने प्रेमी अमन को फोन कर दी सटीक जानकारी
एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने बताया कि घटना के दिन खूबचंद मटर के खेत की रखवाली करने रोज की भांति गया था। उसके घर से निकलते ही मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी अमन और उसके साथी को फोन कर सटीक जानकारी दे दी। आरोपी अमन अपने साथी अतुल के साथ पहले से ही खेत में घात लगा कर बैठ गया।
पेट में तमंचा सटाकर गोली मार दी
इस दौरान पत्नी भी पीछे-पीछे आ गई, कि तभी मौका देखकर आरोपी प्रेमी ने खूबचंद के पेट में तमंचा सटाकर गोली मार दी। साथ ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा कुछ दूर खेत में फेंक दिया। मृतक की पत्नी ने अपने पति के जेब से मोबाइल निकाल कर छुपा दिया। हवस की आग नहीं बुझने पर पत्नी ने प्रेमी संग हत्या की साजिश रच डाली। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा कारतूस और खोखा बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
-
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications