Zubeen Garg Funeral: जुबीन गर्ग का हुआ अंतिम संस्कार, असम के CM भी पहुंचे, बॉडी देख पत्नी का हुआ ऐसा हाल
Zubeen Garg Funeral: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और सांस्कृतिक धरोहर जुबीन गर्ग के निधन ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। उनकी अंतिम विदाई के मौके पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।
जुबीन गर्ग का हुआ अंतिम संस्कार
गुवाहाटी की गलियां पूरी तरह से लोगों से भर गई थीं और लाखों की भीड़ सिंगर सुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ी थी। असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा भी अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। जनसैलाब को देखते हुए उनका अंतिम संस्कार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सिंगर का अंतिम संस्कार
52 वर्षीय जुबीन गर्ग का गुवाहाटी में हुआ अंतिम संस्कार दुनिया के चौथे सबसे बड़े जनसमूह वाले अंतिम संस्कार के रूप में दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसी विशाल भीड़ अब तक माइकल जैक्सन, पोप फ्रांसिस और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय जैसे दिग्गजों की अंतिम विदाई में देखने को मिली थी।
छोटी बहन ने की अंतिम संस्कार की रस्में
-जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया गया है। कमरकुची स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार उनकी छोटी बहन पाल्मी बोरठाकुर द्वारा किया गया। इस मौके पर जुबीन की पत्नी गरिमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
-इस मौके पर जुबीन गर्ग के अच्छे दोस्तों में से एक डिजिटल निर्माता अरुण गर्ग, लेखक-गीतकार राहुल गौतम शर्मा खासतौर पर मौजूद थे। आपको बता दें कि उनकी अंतिम यात्रा गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू हुई थी।
गुवाहाटी की गलियों में गूंजते रहे उनके गीत
-जुबीन गर्ग के अचानक हुए निधन ने गुवाहाटी को स्तब्ध कर दिया है। शहर की हर सड़क और हर गली में लोग अपने प्रिय गायक की एक झलक पाने को घंटों खड़े नजर आए थे। ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया था और हर तरफ सिर्फ शोकाकुल चेहरों का समुद्र दिखाई दिया था।
-फैंस ने गुवाहाटी में जुबीन गर्ग के गीतों को बजाकर और प्रार्थनाओं के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। माहौल इतना भावुक था कि पूरा शहर मानो जुबीन की आवाज से गूंज रहा था।
सिर्फ गायक नहीं, सांस्कृतिक धरोहर थे जुबीन गर्ग
जुबीन गर्ग को उनके चाहने वालों ने सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि असमिया संगीत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले महानायक माना है। कई भाषाओं और शैलियों में गाने की उनकी अद्भुत कला ने उन्हें विशेष मुकाम दिलाया था।
कैसे हुई थी जुबीन गर्ग की मौत?
-जानकारी के अनुसार फेमस सिंगर और म्यूजिशियन जुबीन गर्ग का गत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान दुखद निधन हो गया था। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समंदर से बचाया और पास के एक अस्पताल ले गई थी, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
-डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जुबीन गर्ग को बचाया नहीं जा सका। सिंगापुर के अस्पताल में ट्रीटमेंट के दौरान ही 52 के सिंगर की मौत हो गई। खबर है कि वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देने सिंगापुर गए थे, जहां उन्हें 20 सितंबर 2025 की शाम को मंच पर प्रस्तुति देनी थी।












Click it and Unblock the Notifications