Zubeen Garg की मौत के 11 दिन बाद पत्नी गरिमा ने सरेआम कही ऐसी बात, पूछा ये सवाल, अब क्या कहेगी सरकार?
Zubeen Garg Death Case: असम के फेम सिंगर जुबीन गर्ग के अचानक निधन ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उनकी मौत हुए 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब भी इस मामले को लेकर कई सवाल अनसुलझे हैं।
जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा ने बयां किया दर्द
वहीं दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया ने अब खुलकर अपना दर्द जाहिर किया है। गरिमा ने कहा है कि परिवार को इस घटना की सच्चाई जानने का पूरा हक है। परिवार ये जानना चाहता है कि सिंगापुर में जुबीन के साथ असली में क्या हुआ था।

गरिमा सैकिया ने सरेआम क्या कहा?
-न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिवंगत सिंगर जुबीन के 11वें दिन की रस्में पूरी होने के बाद मीडिया से बात करते हुए पत्नी गरिमा ने कहा- हमारी फैमिली ये जानना चाहती है कि आखिर सिंगर के आखिरी वक्त में क्या हुआ था, जिसके कारण उनकी जान चली गई। हमें इसका स्पष्ट जवाब चाहिए।
-गरिमा सैकिया ने आगे कहा- जुबीन के निधन को 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उनके साथ असल में क्या हुआ था। परिवार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद है।
-गरिमा सैकिया का कहना है कि जुबीन गर्ग के साथ यॉट पर और इवेंट से पहले मौजूद सभी लोगों से पूछताछ होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा- अगर वहां मौजूद सबको पता था कि जुबीन गर्ग तैर नहीं सकते, तो उन्हें जबरन पानी में क्यों भेजा गया? या फिर सिंगर के पानी में असहज महसूस करने के बाद उन्हें तुरंत बाहर क्यों नहीं निकाला गया? ये लापरवाही कैसे हो सकती है?
सिंगर के मैनेजर पर उठाए गए सवाल
जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा ने ये भी कहा है कि उनके पति के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा अच्छी तरह से जानते थे कि सिंगर को पानी या आग जैसी जगहों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें परेशानी या दौरा पड़ सकता था। बावजूद इसके मैनेजर ने सावधानी क्यों नहीं बरती?
एसआईटी का गठन कर हो रही है मौत की जांच
आपको बता दें कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर हर दिन कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत सरमा बिस्वा ने एसआईटी का गठन कर सिंगर के मौत की गहन जांच का निर्देश दिया है।
गौतम अडाणी बेटे जीत के साथ पहुंचे थे सिंगर के घर
वहीं सिंगर जुबीन गर्ग की पत्नी ने सीआईडी से इस केस की जांच कराने की मांग की है। इसी बीच देश के फेमस बिजनेसमैन गौतम अडाणी अपने बेटे जीत अडाणी के साथ असम के गुवाहाटी पहुंचे थे। जहां उन्होंने सिगंर की पत्नी से मुलाकात की और जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सिंगर के मैनेजर के घर पर पड़ा था छापा
इसी बीच एसआईटी की टीम के अधिकारियों ने गत 25 सितंबर 2025 को जुबीन गर्ग के सहयोगी संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि शेखर ज्योति गोस्वामी उस ग्रुप का हिस्सा थे, जो जुबीन गर्ग के साथ सिंगापुर यॉट ट्रिप पर गया था। इसके साथ ही सिंगर जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा के घर में भी छापेमारी की गई थी।
स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन गर्ग के साथ हुआ था हादसा
-जानकारी के अनुसार सिंगर जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई थी। इस घटना ने उनके फैंस और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सिंगर की पत्नी गरिमा सैकिया का कहना है कि उन्हें न्याय और सच्चाई दोनों चाहिए।
-फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हालांकि अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा गया है। जुबीन गर्ग के चाहने वाले भी यही उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सच्चाई सबके सामने आए और परिवार को न्याय मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications