Zero Se Restart Trailer: विक्रांत मैंसी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, जानें कब रिलीज होगी ये मूवी?
Zero Se Restart Trailer Out: एक तरफ जहां बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया है, वहीं दूसरी तरफ उनकी अपकमिंग फिल्म जीरो से रीस्टार्ट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
'जीरो से रीस्टार्ट' का दमदार ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' का ट्रेलर आज यानी 3 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

आईएफएफआई में हुआ था फिल्म का स्पेशल प्रीमियर
आपको बता दें कि इस फिल्म का प्रीमियर गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के दौरान रखा गया था जिसे देखने के बाद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई थीं। इसके वर्ल्ड प्रीमियर ने इसे हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।
बाकी फिल्मों के ट्रेलर से अलग है मूवी
फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' का ट्रेलर बाकी फिल्मों के ट्रेलर से काफी अलग है, जो घटना के पहले की कहानी को दिलचस्प तरीके से पेश कर रहा है। इसने दर्शकों को अटकलों से भी भर दिया है। विधु विनोद चोपड़ा अपनी अलग तरह की बात को कहने के लिए तैयार हैं।
'जीरो से रीस्टार्ट' की रिलीज डेट
आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर में विक्रांत मैसी की मूवी '12वीं फेल' की शूटिंग सीन्स को ही दिखाया गया है। विक्रांत के क्लोज अप शॉट इस ट्रेलर में एक अलग तरह का रोमांच पैदा कर रहे हैं। जानकारी के अनुयार ये फिल्म आगामी 13 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विक्रांत मैसी ने की बड़ी घोषणा
फिल्म 'द साबरमति रिपोर्ट' के लीड एक्टर विक्रांत मैसी इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने ऐलान किया है कि वह अब एक्टिंग छोड़ना चाहते हैं और परिवार को समय देना चाहते हैं। विक्रांत मैसी की इस घोषणा से लोग हैरान हो गए हैं।
एक्टिंग छोड़ रहे हैं विक्रांत मैसी
आपको बता दें कि फिल्म '12वीं फेल' में विक्रांत मैसी की दमदार एक्टिंग देखने के बाद से लोग उनके दीवाने हो गए थे। वहीं फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में भी उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसे में लोगों को ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक से एक्टर ने इतना बड़ा फैसला ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications