ऋतिक रोशन और सुजैन खान का क्यों हुआ था तलाक? पहली बार भाई जायद ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'मुंबई जैसे शहर में...'
Hrithik Roshan Sussanne Khan Divorce: एक वक्त था जब ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे। ऐसे में साल 2014 में जब कपल का तलाक हुआ था तो फैंस हैरान रह गए थे। अब सुजैन के भाई और एक्टर ज़ायद खान ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाक के बाद अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। ऐसे में पहली बार सुजैन के भाई जायद खान ने दोनों के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि सुजैन के इस निर्णय को लेकर परिवार ने काफी सपोर्ट किया।

यूट्यूब पर सुभोजित घोष के साथ बातचीत जायद खान ने कहा कि, 'मुंबई बहुत ही कठिन जगह है, जहां शादी का टिकना मुश्किल है। हम लोग बहुत ही खुले विचारों वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अगर दो लोग एक-दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं, लेकिन उनके पास कई अन्य चीजें समान हैं, तो उन्हें समझना चाहिए और उनका समर्थन करना चाहिए। कुछ ऐसा है जो उससे आगे है; परिवार, बच्चे, हर कोई... जिम्मेदारियां इन सबसे ऊपर और परे हैं।'
जायद खान ने आगे कहा कि, 'हम किसी एक के बारे में बुराई नहीं कर सकते। हम सब एक साथ खुश हो सकते हैं या हम एक साथ दुखी भी हो सकते हैं। मैं अपने भाई ऋतिक के भी बहुत करीब हूं। वह सोने जैसे दिल वाला एक शानदार इंसान है। उनके परिवार से सभी सदस्य बहुत ही अच्छे लोग हैं। इसके अलावा उनकी पार्टनर जो कि शानदार लेडी है।'
बता दें कि, ऋतिक रोशन और सुजैन खान बचपन के दोस्त थे और उनके बीच काफी बॉन्डिंग थी। इसके बाद कपल ने साल 2000 में शादी कर ली। उस दौरान ऋतिक इंडस्ट्री में अपना करियर सेट कर रहे थे। इसके बाद साल 2014 में दोनों अलग हो गए। कपल के दो बच्चे भी हैं और दोनों तलाक के बाद मिलकर उनका ध्यान रखते हैं।
ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan की 'फाइटर' बनी दुनिया की टॉप फिल्म, हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा, 200 करोड़ का कारोबार












Click it and Unblock the Notifications