फ्लॉप रहा फिल्मी करियर पर 1500 करोड़ के मालिक हैं Zayed Khan,जीते हैं लग्जरी लाइफ, कैसे चलता है खर्चा?
Zayed Khan Net Worth: हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर संजय खान के बेटे जायद खान भी बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आए थे लेकिन उनका करियर उनके पिता की तरह चमक नहीं पाया। जायद खान अपने पिता की तरह पॉपुलैरिटी हासिल नहीं कर पाए।
जायद खान का फ्लॉप फिल्मी करियर
जायद खान ने कुछ हिट फिल्मों में काम तो किया लेकिन उन फिल्मों में कुछ लीड एक्टर्स भी मौजूद थे जिन्हें फिल्म के हिट होने का क्रेडिट मिला और जायद खान का करियर फ्लॉप हो गया। हालांकि जायद की लग्जीरियस लाइफस्टाइल को देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि वह एक फ्लॉप हीरो रहे हैं।

जायद खान की लग्जीरियस लाइफ
आपको बाते दें कि जायद खान की पर्सनल लाइफ काफी लग्जीरियस है और उनकी कुल संपत्ति भी करोड़ों में है। जायद खान आज भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन कुछ ऐसा करते हैं जिसके कारण वो अपनी फैमिली को अच्छी लाइफस्टाइल देते हैं। जायद खान कल यानी 5 जुलाई 2024 को अपना 44वां बर्थडे मनाएंगे। इस मौके पर आइए आपको बताते हैं जायद खान की लाइफस्टाइल के बारे में।
जायद खान का फैमिली ब्रैकग्राउंड
5 जुलाई 1980 को मुंबई में जन्में जायद खान के पिता संजय खान एक फिल्म एक्टर होने के साथ साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। वहीं जायद की मां जरीन कतरक हाउस वाइफ हैं। जायद की तीन बहने हैं जिनमें से एक सुजैन खान हैं। सुजैन बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ हैं। जायद खान के ताउजी फिरोज खान भी हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर थे। वहीं एक्टर फरदीन खान जायद के कजिन ब्रदर हैं।
2005 में मलाइका पारेख से की थी शादी
जायद खान ने साल 2005 में मलाइका पारेख से शादी की थी। मलाइका पारेख बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल की बचपन की दोस्त हैं। जायद खान के दो बेटे भी हैं। जायद खान ने एमबीए की पढ़ाई की है और लंदन फिल्म अकादमी से फिल्म मेकिंग की क्लास भी ली है।
जायद खान की कुल संपत्ति
साल 2011 में जायद खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी फ्री एंटरटेनमेंट शुरू की थी। इसमें बनने वाली पहली फिल्म लव ब्रेकअप जिंदगी थी जिसमें दीया मिर्जा और जायद खान ही नजर आए थे लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि ये कंपनी दूसरी कंपनी के साथ मिलकर मूवीज पर पैसा लगाती है और इनकी कंपनी की काफी अच्छी कमाई भी होती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जायद खान ने अलग-अलग जगहों पर काफी पैसा इनवेस्ट कर रखा है और उनका अपना बिजनेस भी है। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जायद खान आज के समय में करीब1500 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं।
जायद खान की फिल्में
जायद खान ने साल 2003 में आई फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन जायद खान को असली पहचान साल 2005 में रिलीज हुई फराह खान की फिल्म मैं हूं ना से मिली थी। इस फिल्म में जायद खान सेकेंड लीड एक्टर थे जबकि शाहरुख खान मेन लीड एक्टर थे।
जायद खान ने 'दस', 'वादा', 'युवराज', 'शब्द', 'फाइट क्लब', 'रॉकी', 'तेज', 'अंजाना अंजानी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। जायद खान की बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में रहीं इसलिए उन्होंने एक्टिंग का रास्ता ही छोड़ दिया था।
इसे भी पढ़ेंः












Click it and Unblock the Notifications