Zareen Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, मां की मौत से सदमे में एक्ट्रेस, कैसे गई जान?
Zareen Khan Mother Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के लिए यह समय बेहद कठिन है। उनकी मां के निधन की खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि फैंस को भी गहरे शोक में डाल दिया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद सूचना को लोगों के साथ शेयर किया है और इस मुश्किल वक्त में सभी से दुआओं की अपील की है।
एक्ट्रेस जरीन खान की मां का निधन
जानकारी के अनुसार जरीन खान की मां परवीन खान उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से लगातार खराब चल रही थी। अक्टूबर 2025 में उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान जरीन खान ने फैंस को उनकी हेल्थ अपडेट भी दी थी।

लंबे समय से बीमार थीं जरीन खान की मां
-कुछ समय के इलाज के बाद जरीन खान की मां घर लौट आई थीं लेकिन साल 2026 में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। आखिरकार उन्होंने आज यानी 8 अप्रैल 2026 (बुधवार) को अंतिम सांस ली।
-जरीन खान ने बताया है कि उनकी मां परवीन खान आज ही यानी 8 अप्रैल 2026 की दोपहर तक मुंबई के वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान, अंधेरी पश्चिम में दफनाया जाएगा। पोस्ट में उन्होंने भावुक मैसेज लिखते हुए अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ की है और कहा है कि अल्लाह उन्हें जन्नत में सर्वोच्च स्थान अता करें।
फिल्म 'वीर' से की थी बॉलीवुड में एंट्री
-जरीन खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'वीर' (Veer) से की थी। ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, पर उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी सराहा था। इस फिल्म के बाद जरीन खान रातों-रात सुर्खियों में आ गई थीं। कुछ लोग जरीन खान के चेहरे की तुलना कैटरीना कैफ से करने लगे थे।
-इसके बाद जरीन खान ने कई फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। आज के समय में जरीन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं।
एक्ट्रेस ने फैंस से की दुआओं की अपील
इस मुश्किल घड़ी में जरीन खान ने अपने चाहने वालों से समर्थन और दुआओं की अपील की है। फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ये समय उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद पीड़ादायक है और ऐसे में इंडस्ट्री के लोग और फैंस दोनों उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications