सोनाक्षी सिन्हा को डेट कर रहे जहीर इकबाल? ‘I Love You’ बोलकर रिश्ते पर लगाई मुहर

जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने सोनाक्षी से अपने प्यार का इजहार किया है।

मुंबई, 7 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप की चर्चा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर कई मौकों पर दोनों को एक-दूसरे की बातें करते हुए देखा गया है। बीते दिनों बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी ने अपना जन्मदिन मनाया। ऐसे में सोनाक्षी को विश करने में भला इकबाल कैसे पीछे रह सकते हैं। इकबाल ने सोना का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया है। इसके साथ ही उन्होंने सोना से अपने प्यार का इजहार भी किया है।

इकबाल ने कहा-'आई लव यू'

जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा को बर्गर और स्नैक्स खाते हुए देखा जा सकता है। वे जहीर से कह रहीं हैं कि तुम्हें चाहिए था ना अब लो। इसके बाद दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए जहीर कैप्शन में लिखते हैं, 'हैप्पी बर्थडे सोनाज...शुक्रिया मुझे न मारने के लिए... आई लव यू... आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, लव और खुशियां मिले। ये वीडियो बताता है कि हम एक दूसरे को कितने वक्त से जानते हैं।'

रिश्ते पर क्या बोले जहीर इकबाल

बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते को लेकर लंबे वक्त से सुर्खियों में बनीं हुई हैं। हालांकि, दोनों ने ही रिलेशन को लेकर चुप्पी साधी हुई है। जहीर इकबाल ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि ये खबरें कब से चल रहीं हैं। इन अफवाहों को इतना वक्त हो गया है कि अब मुझे जरा सी भी परवाह नहीं है।

डबल XL में दिखेंगे जहीर

जहीर इकबाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म नोटबुक से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट प्रनूतन बहल थीं। वहीं जहीर 'कभी ईद, कभी दिवाली' फिल्म में नजर आने वाले थे। हालांकि, किसी कारणवश के फिल्म से बाहर हो गए। जहीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें, तो वे अब डबल XL में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+