यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार ने उर्फी जावेद को किया शादी के लिए प्रपोज, वीडियो में जोड़ने लगे हाथ और फिर जो हुआ...

Puneet Superstar Proposed Urfi Javed: यूट्यूबर और सोशल मीडया इंफ्लूएंसर पुनीत सुपरस्टार अपनी अतरंगी हरकतों के लिए काफी फेमस हैं। उनके अजीबोगरीब वीडियोज के चलते वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गए हैं। यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लिया था लेकिन उन्होंने पहले ही दिन घर में ऐसी हरकतें कीं जिसे देखकर घरवालों के साथ साथ बिग बॉस भी गुस्सा हो गए थे और उन्हें घर से बेघर कर दिया गया था। अब एक बार फिर पुनीत का ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में वह उर्फी जावेद को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आते हैं।

पुनीत ने उर्फी को शादी के लिए किया प्रपोज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हाथ जोड़कर उर्फी से शादी करने की मिन्नतें कर रहे हैं। इसी बीच उर्फी जावेद का रिएक्शन भी सामने आया है। उर्फी ये वीडियो देखकर काफी हैरान हो गई हैं।

urfi javed

पुनीत ने उर्फी से कही अपनी दिल की बात
आपको बता दें कि यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उर्फी जावेद को शादी के लिए प्रपोज करते हुए कह रहे हैं- उर्फी जावेद यार, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मैं बहुत दिनों से एक बात कहना चाहता था लेकिन कह नहीं पा रहा था। उर्फी मुझे आप जैसी लड़की की तलाश थी। मैं आपसे हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करता हूं कि आप मुझसे शादी कर लो।

उर्फी जावेद ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस वीडियो के वायरल होने के बाद उर्फी जावेद का रिएक्शन भी सामने आ गया है। उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए कहा- मैं शादी तो नहीं कर सकती हूं लेकिन उन्हें आई लव यू टू कहना चाहती हूं। वहीं लोग पुनीत सुपरस्टार के इस वीडियो को लेकर जमकर हंसी-मजाक कर रहे हैं और खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों की जोड़ी सच में बेहतरीन है। जहां उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं, वहीं पुनीत सुपरस्टार अजीबोगरीब हरकतों के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

youtuber puneet superstar proposed urfi javed for marriage said this thing in video with folded hands
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+