Video: यूट्यूबर अरमान मलिक के बेटे जैद की बिगड़ी तबीयत, हुआ ऐसा हाल, दुआ मांगने पहुंचे अजमेर शरीफ
Youtuber Armaan Malik: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो शादियों के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक व्लॉग के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को अपडेट्स देते रहते हैं। अरमान मलिक के लेटेस्ट व्लॉग में दिखाया गया है कि उनके बेटे जैद की तबीयत अचानक ही बहुत खराब हो गई है।
अरमान मलिक के बेटे की तबीयत बिगड़ी
लोग यूट्यूबर अरमान मलिक के व्लॉग्स देखना काफी पसंद करते हैं। अरमान मलिक की दोनों पत्नियां कृतिका और पायल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह भी इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियोज बनाती रहती हैं। लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक के बेटे जैद की तबीयत को लेकर पूरा परिवार चिंता में होता है।

जैद के लिए दुआ मांगने अजमेर शरीफ पहुंचे अरमान मलिक
जैद की तबीयत जल्द ठीक हो जाने की दुआ मांगने के लिए यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पहली पत्नी पायल और बड़े बेटे चिरायू के साथ अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल बताती हैं कि जैद को जन्म के बाद से ही सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। ऐसेमेंवह बार-बार बीमार हो जाता है और उसे अस्पताल ले जाना पड़ता है।
पायल मलिक ने बताया बेटे जैद का हाल
पायल मलिक बताती हैं कि इस बार भी जैद की तबीयत काफी खराब हो गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी सलामती की दुआ मांगने के लिए वह अपे पति अरमान मलिक और बेटे चिरायू को साथ लेकर अजमेर शरीफ के दरगाह पर आई हैं। वह दुआ मांगेंगी कि जैद जल्द ही ठीक हो जाए और उसे कोई परेशानी न हो।
4 बच्चों के पिता हैं अरमान मलिक
आपको बता दें कि अरमान मलिक के इस वक्त चार बच्चे हैं, इनमें पायल के तीन और कृतिका का एक बच्चा है। पहली पत्नी पायल से अरमान मलिक ने साल 2011 में लव मैरिज की थी। इसके बाद दूसरी पत्नी से अरमान मलिक ने साल 2018 में शादी की थी। यूट्यूबर अरमान मलिक लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
अरमान मलिक का असली नाम संदीप है
अरमान मलिक के हर एक वीडियो रिलीज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार अरमान मलिक की दो शादियों की वजह से फैंस उन्हें मुसलमान समझते हैं लेकिन ऐसा नहीं है अरमान मलिक हिंदू हैं और उनका असली नाम संदीप है।












Click it and Unblock the Notifications