IVF से प्रेग्नेंट नहीं हुई थीं यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका, पहली बीवी पायल ने खोला बड़ा राज
Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। अरमान मलिक भी अपनी दो पत्नियों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन तीनों के वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। अरमान मलिक का लेटेस्ट इंटरव्यू इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
200 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं अरमान मलिक
दो शादियां कर 2 पत्नियों के साथ रहने वाले अरमान मलिक ने अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के बारे में हाल ही में कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा। अरमान मलिक ने एक शो में बताया है कि वह कितनी आलीशान जिंदगी जी रहे हैं जबकि ढाई साल पहले उनके पास कुछ नहीं था। यूट्यूब से उन्होंने जमकर कमाई की है और अब वह 200 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक बन गए हैं।

दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
सिर्फ इतना ही नहीं सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया है। दिसंबर 2022 में ही यूट्यूबर अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर अपनी दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी जिसके बाद लोग उनकी जमकर आलोचना करने लगे थे।
4 बच्चों के पिता हैं अरमान मलिक
आपको बता दें कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल का एक बड़ा बेटा है और साल 2023 उन्होंने 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है जबकि यूट्यूबर की दूसरी पत्नी कृतिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में अरमान मलिक 4 बच्चों के पिता हैं। कहा जा रहा था कि अरमान मलिक की दोनों पत्नियों ने प्रेग्नेंट होने के लिए आईवीएफ की मदद ली थी।
दूसरी पत्नी कृतिका ने नैचुरल तरीके से कंसीव किया था
अब लेटेस्ट इंटरव्यू में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने खुलासा किया है कि उन्होंने आईवीएफ की मदद से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया जबकि उनकी सौतन यानी अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने नैचुरल तरीके से कंसीव किया था।
पायल मलिक ने कृतिका को लेकर कही ऐसी बात
अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल ने साफ तौर पर कहा कि पहले दोनों पत्नियों ने ही आईवीएफ की मदद ली थी लेकिन वो फेल हो गया था। वहीं दूसरी बार में पायल का आईवीएफ सक्सेसफुल रहा और उन्होंने 9 महीने बाद 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। वहीं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका को दूसरी बार आईवीएफ की जरूरत ही नहीं पड़ी क्योंकी वह नैचुरली कंसीव कर चुकी थीं।
कृतिका मलिक का पहले हुआ था मिसकैरिज
पायल मलिक ने बताया कि अरमान से शादी होने के बाद कृतिका एक बार पहले प्रेग्नेंट हुई थीं लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया था जिसके बाद वह काफी परेशान हो गई थीं। पायल ने बताया कि कृतिका का उस समय मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थीं। तभी दोनों ने मिलकर आईवीएफ की मदद लेने की सोची थी।












Click it and Unblock the Notifications