सौतन के साथ कमाती है मोटा पैसा, कैसे बीवी की सहेली संग इश्क कर बैठे मैकेनिक अरमान? कृतिका बोली- मैं उस दिन...

Armaan Malik wife: अरमान मलिक अपनी दो बीवियों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अरमान की दोनों पत्नियां भी यूट्यूबर हैं और यूट्यूब से अच्छी खासी कमाई करती हैं। कई लोगों के मन में सवाल उठते हैं कि आखिर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां मिली कैसें और क्या इन्हें एक दूसरे से परेशानी नहीं होती? चलिये आपको बताते हैं कि अरमान मलिक की दोनों बीवियों की मुलाकात कैसे हुई....

कैसे अरमान के करीब आईं कृतिका?
सबसे पहले बताते चलें कि अरमान मलिक की पहली पत्नी का नाम पायल मलिक है और दूसरी का नाम कृतिका मलिक। सोशल मीडिया पर शुरू से ही अरमान दोनों बीवियों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अरमान की पत्नियां भी उनके साथ मिलकर यूट्यूब के जरिये मोटा पैसा छापती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अरमान की इन दोनों बीवियों की मुलाकात कहां और कैसे हुई थी? कैसे अरमान मलिक एक बीवी के होते हुए दूसरी के करीब आए थे?

Youtuber Armaan Malik

कैसे मिले थे पायल और कृतिका?
कॉमेडियन भारती सिंह के LOL Podcast में बीते दिन अरमान मलिका और उनकी दोनों पत्नियों ने शिरकत की। इस दौरान इंटरव्यू में अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका बताती हैं कि पायल और वे एक कॉमन फ्रेंड के जरिये मिले थे। दोनों एक दूसरे के घर के एकदम पास ही रहते थे। इसके बाद पायल ने एक दिन कृतिका को बर्थडे पार्टी में बुलाया। दोनों मिले और यहां अरमान भी थे। अरमान ने कृतिका को देखा तो एकदम खो से गए।

'मैंने उसे देखा और....'
इसके बाद अरमान बताते हैं कि उन्होंने कुछ तस्वीर लिए। अरमान ने कहा कि उस वक्त वे एकदम फिट हुआ करते थे। अरमान ने कहा कि इसके बाद मैंने कृतिका का नंबर ले लिया। उस वक्त टिकटॉक हुआ करता था तो मैं रोज स्टोरी डालता था और ये देखती भी रोज थी। इसके बाद इसने खुद ही मुझे एक दिन कॉल कर लिया।

अरमान ने बयां किए जज्बात
बता दें कि इसी पॉडकास्ट में अरमान मलिक ने ये भी बताया कि वे अपनी पत्नियों संग भद्दा कंटेंट नहीं डालते। अरमान ने कहा कि अगर मैं ऐसा करने लगूं तो 100 मिलियन होने में भी देरी नहीं लगेगी। मगर हम ऐसा नहीं करते। मैंने कभी बीवियों संग साथ खाने तक की वीडियो अपलोड नहीं की। ऐसा मैं नहीं करता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+