यूट्यूबर अरमान मलिक का हो रहा तलाक? पहली पत्नी पायल को देंगे कितनी जायदाद? कैसे होगा दौलत का बंटवारा?
Youtuber Armaan Malik Property: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक को लेकर एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। खबर है कि अरमान मलिक जल्द ही अपनी पहली पत्नी पायल मलिक से अलग होने जा रहे हैं।
शादी को लेकर यूट्यूबर अरमान मलिक का बड़ा फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी पहली पत्नी पायल को छोड़ने का फैसला लिया है। खबर है कि अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ आगे की जिंदगी बिताना चाहते हैं।

पहली पत्नी पायल मलिक को तलाक देंगे अरमान
दरअसल हाई कोर्ट ने यूट्यूबर अरमान मलिक को चेतावनी दी थी कि उन्हें अपनी दो पत्नियों में से किसी एक को तलाक देना होगा नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक अरमान मलिक, पायल या कृतिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अरमान मलिक पर चार शादियां करने का लगा आरोप
यूट्यूबर अरमान मलिक पर आरोप लगा है कि उन्होंने दो नहीं बल्कि चार शादियां की हैं। याचिका में कहा गया था कि ये हिंदू मैरिज एक्ट का उल्लंघन है, जिसके तहत हिंदू धर्म मानने वाले किसी भी व्यक्ति को एक समय में केवल एक ही विवाह करने की अनुमति है।
दो पत्नियों, चार बच्चों के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं यूट्यूबर
आपको बता दें कि अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों और चार बच्चों के साथ पंजाब के चंडीगढ़ में रहते हैं। इसके अलावा बिजनेस के चलते उनका गुरुग्राम और दिल्ली भी आना-जाना लगा रहता है, जहां उनके लग्जीरियस फ्लैट्स मौजूद हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक लग्जीरियस लाइफ जीते हैं।
200 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं यूट्यूबर
-जानकारी के अनुसार यूट्यूबर अरमान मलिक की सोशल मीडिया से जमकर कमाई होती है और यही कारण है कि आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर अरमान मलिक करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
-यूट्यूबर अरमान मलिक ने कछ समय पहले सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह आज के समय में कितनी आलीशान जिंदगी जी रहे हैं जबकि ढाई साल पहले उनके पास कुछ नहीं था। कुछ ही सालों में उन्होंने यूट्यूब से जमकर कमाई कर ली है।
अरमान मलिक की प्रॉपर्टी और कमाई
-आपको बता दें कि अरमान मलिक के साथ साथ उनकी दोनों पत्नियां, कृतिका और पायल भी सोशल मीडिया हैंडल से जमकर कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान मलिक की कमाई यूट्यूब और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से होती है। वह इन सबसे महीने भर में लगभग करीब 15 लाख रुपए तक कमा लेते हैं।
-अरमान मलिक ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वो कभी मिस्त्री का काम करते थे लेकिन इस वक्त वह पंजाब के चंडीगढ़ में 10 आलीशान फ्लैट्स के मालिक हैं। इस वक्त यूट्यूबर के पास 10 फ्लैट हैं जिनमें से 4 में वह अपनी दो पत्नियों और 4 बच्चों के साथ रहते हैं। बाकी 6 उन्होंने अपने साथ काम करने वाली टीम और स्टाफ को दे रखे हैं।
-यूट्यूबर अरमान मलिक के पास अपना स्टूडियो, म्यूजिक स्टूडियो, 6 एडिटर, 2 ड्राइवर, 4 पीएसयू और 9 नौकरानियां हैं। यूट्यूबर ने बताया था कि कोरोना महामारी के वक्त तक उनके पास कुछ नहीं था। फिर लॉकडाउन के समय उन्होंने टिक-टॉक से ढाई लाख रुपए महीन कमाना शुरू किया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे कंटेंट पर काम करते रहे और कमाई बढ़ती रही।
अरमान मलिक कैसे बने करोड़ों की दौलत के मालिक?
-अरमान मलिक एक फेमस यूट्यूबर होने के साथ साथ एक आलीशान जिम के मालिक भी हैं। साथ ही वह अपने म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज करते रहते हैं। इन सभी से वह करोड़ों की कमाई करते हैं। वह सालभर में कई करोड़ रुपए कमा लेते हैं।
-यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी फैमिली पार्टीज से लेकर किसी भी खास इवेंट पर लाखों रुपए खर्च करते नजर आते हैं। उन्होंने एक करोड़ रुपए अपनी नई कैरावैन पर खर्च किए हैं। इस कैरावैन के अंदर अरमान मलिक ने हर सुख सुविधा का सामान फिट किया है।
संपत्ति का बंटवारा कैसे करेंगे यूट्यबर अरमान मलिक?
-पहली पत्नी पायल मलिक से अलग होने के बात के सामने आने के बाद से ही लोग ये कयास लगा रहे हैं कि अब अरमान मलिक जल्द ही अपनी संपत्ति, बिजनेस और पैसों का भी बंटवारा कर देंगे।
-जानकारी के अनुसार एक पुराने पॉडकास्ट में अरमान मलिक ने खुद बताया था कि वह 200 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। साल 2020 से अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों ने मिलकर इस संपत्ति को बनाया है। ऐसे में इस पर तीनों का हक है। हालांकि वह सबसे ज्यादा हिस्सा अपनी दोनों पत्नियों में बराबार बांटना चाहते हैं।
क्या करती हैं यूट्यूबर की दोनों पत्नियां?
यूट्यूबर अरमान मलिक की तरह ही उनकी दोनों पत्नियां भी कंटेंट क्रिएटर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरमान मलिक की दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका अपने वीडियोज और व्लॉग्स के चलते महीने भर में 5 लाख रुपये तक की कमाई कर लेती हैं। पायल और कृतिका की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है।












Click it and Unblock the Notifications