क्या अरमान मलिक ने की चौथी शादी? करवा चौथ पर यूट्यूबर की केयरटेकर ने की ऐसी हरकत, वीडियो में दिखा सबकुछ
Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी 2 पत्नियों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। लोग अक्सर उन्हें और उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका को ट्रोल करते रहते हैं। अरमान मलिक और उनकी पत्नियों के फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 3' में शामिल हुए थे अरमान मलिक
कुछ समय पहले ही अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बने थे। फिलहाल खबर आ रही है कि अरमान मलिक ने अब चौथी शादी कर ली है। इस खबर के वायरल होते ही एक बार फिर यूट्यूबर लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

केयरटेकर लक्ष का वीडियो हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि गत 20 अक्टूबर 2024 को देशभर में करवा चौथ मनाया गया था। अरमान मलिक की दोनों पत्नियों ने भी उनके लिए व्रत रखा था। अरमान मलिक का परिवार हर रोज व्लॉग बनाता है और करवा चौथ पर भी उन्होंने ऐसा ही किया था। उनके यूट्यूब चैनल पर उनके बच्चों की केयरटेकर लक्ष भी नजर आती है।
बच्चों की केयरटेकर की खास मेहंदी
करवा चौथ पर लक्ष भी वीडियो में नजर आई थी। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने ये नोटिस किया कि अरमान मलिक के बच्चों की केयरटेकर ने अपने हाथों की मेहंदी डिजाइन पर संदीप उर्फ यूट्यूबर अरमान मलिक का ही नाम लिखा हुआ था।
क्या अरमान मलिक ने चौथी बार शादी कर ली है?
लोग जानना चाहते हैं कि क्या अरमान मलिक ने चौथी बार शादी कर ली है। आपको बता दें कि लक्ष मलिक परिवार के बहुत करीब हैं और हमेशा उनके सभी व्लॉग्स में उनके साथ नजर आती हैं। लक्ष, जिम और छुट्टियों पर भी अरमान मलिक के परिवार के साथ ही दिखाई देती हैं।
करवा चौथ पर अरमान ने खरीदे 3 गिफ्ट्स
करवा चौथ व्लॉग में अरमान मलिक अपनी पत्नियों के लिए तीन तोहफे लेकर आए थे जिसमें से उन्होंने सिर्फ दो अंगूठियां दीं और तीसरी अलग रख दी। इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या लक्ष अरमान की तीसरी पत्नी बनकर मलिक परिवार के साथ रह रही हैं। हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
अरमान मलिक की 200 करोड़ की संपत्ति
आपको बता दें कि अरमान मलिक की अब तक तीन शादियां हो चुकी हैं। फिलहाल वह अपनी दो पत्नियों और 4 बच्चों के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। यूट्यबर अपनी मेहनत के दम पर और सोशल मीडिया की मदद से पिछले 3 साल के अंदर करीब 200 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications