यूट्यूबर अरमान मलिक की एक व्लॉग से होती है कितनी कमाई, जानें कौन-कौन से बिजनेस के हैं मालिक
Youtuber Armaan Malik Earning: यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अरमान मलिक अपनी पत्नियों और चार बच्चों के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। अरमान मलिक को लेकर पिछले काफी समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो शादियां कर रखी है जिसके चलते वह लोगों के बीच इस समय हॉट टॉपिक बने हुए हैं। हर कोई उनके और उनकी शादी के बारे में जानने को उत्सुक है।
अरमान मलिक की लग्जीरियस लाइफ
यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ साथ अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आपको बता दें कि सिर्फ सोशल मीडिया से ही अरमान मलिक की मोटी कमाई होती है और यही कारम है कि आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं।

अरमान मलिक ने खरीदी एक करोड़ की कैरावैन
अरमान मलिक अपनी फैमिली पार्टीज से लेकर किसी भी खास इवेंट पर लाखों रुपए खर्च करने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में उन्होंने एक करोड़ रुपए अपनी नई कैरावैन पर खर्च किए हैं। इस कैरावैन के अंदर अरमान मलिक ने हर सुख सुविधा का सामान फिट किया है। वहीं अरमान मलिक के साथ साथ उनकी दोनों पत्नियां, कृतिका और पायल के सोशल मीडिया हैंडल भी उनकी लग्जरी लाइफ का सबूत देते नजर आ जाते हैं।
अरमान मलिक की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर अरमान मलिक आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। खबर है कि अरमान मलिक अकेले ही 15 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। अरमान मलिक की कमाई मुख्य रूप से यूट्यूब और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से होती है। वह इन सबसे महीने भर में लगभग 3 से 4 लाख रुपए तक कमा लेते हैं।
आलीशान जिम के मालिक हैं अरमान मलिक
अरमान मलिक एक फेमस यूट्यूबर होने के साथ साथ एक आलीशान जिम के मालिक भी हैं। साथ ही वह अपने म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज करते रहते हैं। इन सभी से वह करोड़ों की कमाई करते हैं। वह सालभर में कई करोड़ रुपए कमा लेते हैं।
जानें दोनों पत्नियों की कमाई
यूट्यूबर अरमान मलिक की तरह ही उनकी दोनों पत्नियां भी कंटेंट क्रिएटर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरमान मलिक की दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका अपने वीडियोज और व्लॉग्स के चलते महीने भर में 1.5 से 2 लाख रुपये तक की कमाई कर लेती हैं। पायल और कृतिका की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है।
अरमान मलिक ने बताई अपनी जाति
दो पत्नियों वाले अरमान मलिक से लोग अक्सर सवाल करते रहते हैं कि वह हिंदू हैं या मुस्लिम। वहीं अपने एक व्लॉग में अरमान मलिक की दोनों पत्नियों ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके पति अरमान मलिक हिंदू हैं या मुसलमान। व्लॉग की शुरुआत में अरमान मलिक बोलते हैं कि आप कई बार मुझसे पूछते हैं कि मेरी कास्ट क्या है। इसके बाद अरमान मलिक बोलते हैं- हिंदू या मुस्लिम कुछ नहीं होता है, ऊपरवाले ने हमें हिंदू समाज में पैदा किया है और सबकुछ भगवान ने बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications