'अगली डकलिंग' से 'मस्तानी रेखा' बनने में योग ने निभाया अहम रोल, अभिनेत्री ने खुद खोला था राज
नई दिल्ली, 21 जून। पूरा विश्व आज International Yoga Day मना रहा है, योग केवल इंसान के तन को नहीं संवारता है बल्कि ये मन को भी मजबूत करता है और इससे थुलथुल काया भी सेक्सी फिगर में बदल सकती है इस बात का ताजा उदाहरण हैं बॉलीवुड की सबसे हसीन अभिनेत्रियों में शामिल सदाबहार 'रेखा', जो कि 67 साल की उम्र में भी 16 साल की लड़की को चुनौती देती हैं। लेकिन जो रेखा आज फिटनेस आइकॉन कहलाती हैं उन्हें कभी लोग 'अगली डकलिंग' कहकर बुलाते थे।

थुलथुल काया की वजह से उड़ा था मजाक
फिल्म 'सावन भादो' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली रेखा कभी थुलथुल शरीर और काले रंग के कारण आलोचनाओं के घेरे में रहती थीं । लोग उनका पीठ पीछे नहीं बल्कि मुंह पर ही मजाक उड़ाते थे लेकिन उनकी जगह अगर कोई और होता तो शायद टूट जाता लेकिन रेखा ने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना डाला।

'योग ने मुझे हर तरह से शक्ति दी'
आपको बता दें कि रेखा की इस सेक्सी काया के पीछे योग का अहम रोल है। सिमी ग्रेवाल के चैट शो में रेखा ने इस बात का खुलासा किया था कि 'उन्हें योग ने हर तरह से शक्ति दी, योग से जहां उनका वजन कम हुआ, वहीं योग ने उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया, जिसके कारण वो लोगों के उलाहनों पर शांत रह पाती थीं।' रेखा ने बताया था कि योग के कारण उनका 15-20 किलो वजन कम हुआ था।

'अपने डाईट को भी कंट्रोल किया'
इसी के साथ ही रेखा ने कहा था कि 'उन्होंने अपने डाईट को भी कंट्रोल किया। वो कई महीनों तक लिक्विड डाईट पर रहती थीं। हालांकि उन्होंने कहा था कि 'ऐसा करना खतरनाक हो सकता था लेकिन उस वक्त उन्हें ज्यादा इस बारे में पता नहीं था इसलिए वो ऐसा कर पाईं लेकिन उन्होंने लोगों को सलाह दी थी कि 'आजकल बिना किसी डॉक्टर से पूछे इसे फॉलो नहीं करना चाहिए लेकिन नियमित कसरत को तवज्जो देनी चाहिए।'

अमिताभ-रेखा का रिश्ता आज भी रहस्य
हालांकि फिल्मी गलियारों में हमेशा यही चर्चा रही कि रेखा की फिटनेस के पीछे सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की सलाह थी, जिसके कारण रेखा ने खुद को मेंटेन करने के बारे में सोचा था, हालांकि इस बारे में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि अमिताभ-रेखा का रिश्ता आज भी रहस्य है, क्योंकि दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन आज भी फिल्मी गलियारों में दोनों के प्रेम की बातें होती हैं।

रेखा का कायाकल्प फिल्म 'घर' में देखने को मिला था
फिलहाल पिछले पचास सालों से रूपहले पर्दे की सेक्सी अदाकारा बनीं रेखा का कायाकल्प फिल्म 'घर' में देखने को मिला था। जिसमें उनके साथ हीरो दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा थे। उस वक्त दोनों के अफेयर की भी खबरें आया करती थीं। सिने दर्शक आज भी इस फिल्म की सफलता के पीछे रेखा की एक्टिंग से ज्यादा उनका सेक्सी दिखना कारण मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications