Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यो यो हनी सिंह ने तलाक के बाद पत्नी को दी इतने करोड़ की एलिमनी, शालिनी ने लगाया था मारपीट का आरोप

शालिनी तलवार ने पती हनी सिंह से तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये की एलिमनी (गुजारा भत्ता) की मांग की थी। हालांकि अब जाकर दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये पर ये डील पक्की हुई है।

मुंबई, 9 सितंबरः पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपने गानों का जादू चलाने वाले सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि यो यो हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हो गया है। आपको बता दें कि पिछले साल दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पत्नी शालिनी तलवार ने पति यो यो हनी सिंह पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की अपील की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शालिनी ने पती हनी सिंह से तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये की एलिमनी (गुजारा भत्ता) की मांग की थी। हालांकि अब जाकर दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये पर ये डील पक्की हुई है।

Recommended Video

    Rapper Honey Singh को Shalini Talwa से महंगा पड़ा तलाक़, देना पड़ा इतना पैसा | वनइंडिया हिंदी |*News
    हनी सिंह ने दी एक करोड़ रुपए की एलिमनी

    हनी सिंह ने दी एक करोड़ रुपए की एलिमनी

    जानकारी के अनुसार सिंगर यो यो हनी सिंह और पत्नी शालिनी तलवार का अब आधिकारिक रूप से तलाक हो चुका है। गत गुरुवार को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में शालिनी तलवार को सौंप दिया है।

    फैमिली कोर्ट में चला आरोप-प्रत्यारोप

    खबर है कि गत गुरुवार को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार के बीच काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप चला। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। दोनों के बीच अब एक करोड़ रुपये की एलिमनी पर समझौता हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 20 मार्च 2023 को होगी जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई होगी।

    हनी सिंह पर लगाए गए मारपीट के आरोप

    रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के खिलाफ पत्नी शालिनी ने घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाते हुए गत 3 अगस्त 2021 को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की थी। पत्नी शालिनी ने आरोप लगाया था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी। उनकी शादी को हुए 10 साल हो गए हैं लेकिन बदले में शालिनी को मानसिक और शारीरिक रूप से सिर्फ प्रताड़ित ही किया गया है।

    दूसरी महिलाओं के साथ था संबंध

    शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर आरोप लगाया था कि वह इंटरनेशनल टूर पर जाने के बहाने कई महिलाओं के साथ अवैध सेक्स संबंध भी बनाते हैं। वहीं उनके साथ पति हनी सिंह ने जानवरों की तरह बर्ताव किया है और यही कारण है कि अब वह उनसे अलग होना चाहती हैं। आपको बता दें कि कोर्ट में शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी।

    हनी सिंह ने बचाव में कही ये बातें

    शालिनी तलवार के इन आरोपों के बाद हनी सिंह ने गत 6 अगस्त 2021 को सोशल मीडिया पर एक खास नोट शेयर किया था। इस नोट में उन्होंने इन आरोपों को झूठा कहा था। उन्होंने नोट में लिखा था- ये बेहद दुखद है कि मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों ने मुझे बहुत परेशान कर दिया है। मुझ पर लगाए गए आरोप बेहद निंदनीय हैं और ये केवल मुझे परेशान करने के लिए लगाए जा रहे हैं।

    साल 2011 में हुई थी हनी सिंह और शालिनी की शादी

    आपको बता दें कि सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों की लव स्टोरी स्कूल से शुरू हुई थी। 20 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 23 जनवरी 2011 को शादी कर ली थी। शादी के 10 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+