Year Ender 2025: साल 2025 में किस स्टार किड का चला जादू और कौन रहा फ्लॉप? किसने जगाई लोगों ने उम्मीद?
Year Ender 2025: साल 2025 हिंदी सिनेमा के लिए कई मायनों में खास रहा। इस साल इंडस्ट्री में कई स्टार किड्स ने अपने करियर की शुरुआत की जिन्हें देखने के लिए फैंस भी खासा उत्साहित थे।
बॉलीवुड में स्टार किड्स की एंट्री
दर्शकों को ये जानने में दिलचस्पी थी कि उनके पसंदीदा सितारों की अगली पीढ़ी पर्दे पर कैसा प्रदर्शन करती है। हालांकि इस साल स्टार किड्स की एंट्री मिली-जुली रही। जहां अहान पांडे ने ब्लॉकबस्टर शुरुआत के साथ सबको चौंका दिया, वहीं कुछ स्टार किड्स दर्शकों पर खास प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

किस स्टार किड का डेब्यू चमका?
हालांकि एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान जैसे नए चेहरों ने अपने अभिनय से भविष्य के लिए उम्मीदें जगाई हैं। आइए नजर डालते हैं कि साल 2025 में किस स्टार किड का डेब्यू चमका और किसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली।
साल 2025 में इन स्टार किड्स ने डेब्यू
1. अहान पांडे
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने जुलाई 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया है। दर्शकों ने अहान पांडे को दिल खोलकर प्यार दिया और फिल्म ने रिलीज के बाद से अब तक 302.1 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। ये डेब्यू इस साल का सबसे सफल लॉन्च माना जा रहा है।
2. शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से बॉलीवुड में कदम रखा है। इंडस्ट्री में कपूर परिवार की मजबूत पकड़ होने के बावजूद शनाया की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। फिल्म की कुल कमाई 1.61 करोड़ रुपये रही।
3. राशा थडानी
90 के दशक की स्टार रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने फिल्म 'आजाद' से डेब्यू किया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सिर्फ 7.5 करोड़ रुपये की ही कमाई की है लेकिन राशा थडानी के अभिनय की तारीफ जरूर की गई।
4. अमन देवगन
अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने भी फिल्म 'आजाद' से ही अपने करियर की शुरुआत की है। भले ही फिल्म कमाल नहीं कर पाई लेकिन अमन देवगन के अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया था।
5. जुनैद खान
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म 'लवयापा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इससे पहले वह फिल्म 'महाराजा' के जरिए ओटीटी पर नजर आ चुके थे। उनकी थिएट्रिकल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 6.85 करोड़ रुपये ही कमा सकी और फ्लॉप साबित हुई।
6. खुशी कपूर
जुनैद खान के साथ खुशी कपूर ने भी फिल्म 'लवयापा' से बड़े पर्दे पर कदम रखा है। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने फिल्म 'द आर्चीज' से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था लेकिन उनकी ये दूसरी कोशिश भी दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही।
7. इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने ओटीटी रिलीज 'नादानियां' से फिल्मी सफर शुरू किया है। हालांकि ये प्रोजेक्ट खास नहीं चला। मगर उनकी अगली फिल्म 'सरजमीन' ने उन्हें चर्चा में ला दिया है। फिल्म में इब्राहिम अली खान की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है।












Click it and Unblock the Notifications