Year Ender 2024: ओटीटी प्लेटफॉर्म की वो सीरीज जिन्हें आप बिना झिझक परिवार के साथ देख सकते हैं, जानिए नाम
Year Ender 2024: 2024 कंटेंट लवर्स के लिए शानदार साल रहा है। इसमें TVF (द वायरल फीवर) ने भी अपना योगदान दिया है। उनकी सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इन्हें आप अपने परिवार के साथ बिना हिचक के देख सकते हैं। TVF के कंटेंट की खास बात है कि ये रिलेटेबल, दिलचस्प और इमोशन से भरा हुआ होता है।
स्टोरीटेलिंग में भी दर्शकों से अच्छा जुड़ाव बनाए हुए हैं। इस साल भी टीवीएफ ने कई सारे और अच्छे कंटेंट से भरपूर सीरीज रिलीज की हैं। साल खत्म होने से पहले हम आपको उन्हीं सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपने इन सीरीज को नहीं देखा, तो इसे बिंज वॉच कर सकते हैं।

सपने वर्सेज एवरीवन
2024 की शुरुआत इस प्रोडक्शन हाउस की पहली सीरीज सपने वर्सेज एवरीवन रिलीज हुई थी। TVF की इस सीरीज में इमोशनल के साथ उम्मीदों और खुद की इच्छाओं के बीच संघर्ष कर रहे लोगों के सपनों को दिखाया। इस शो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सपने वर्सेज एवरीवन को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
पंचायत सीजन 3
पंचायत सीजन 3 ये सीरीज का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। इस सीजन ने इमोशंस के साथ हंसाया भी। सीरीज में कुछ नए किरदारों का परिचय भी हुआ। जबकि ओरिजिनल की आकर्षण को बनाए रखा गया। सीरीज़ ने IMDb की 2024 की सबसे पॉपुलर इंडियन वेब सीरीज में तीसरे स्थान पर है। इन दिनों इसके नए सीजन की शूटिंग चल रही है। ये सीरीज प्राइम वीडियो में देखी जा सकती है।
कोटा फैक्ट्री सीजन 3
पसंदीदा कोटा फैक्ट्री अपने तीसरे सीजन के साथ वापस आया। साथ ही ये इसका लास्ट सीजन भी था। इसमें कोटा के छात्रों की एकेडमिक सफलता की ओर बढ़ते जीवन को और भी गहराई से दिखाया गया है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दबाव और दोस्ती की सच्ची तस्वीर पेश करते हुए, इस सीरीज़ ने भारत और विदेशों में दर्शकों से जुड़ाव बनाए रखा। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
गुल्लक सीजन 4
गुल्लक अपने चौथे सीजन भी आपने नहीं देखा तो इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं। इस सीरीज में आपको मिडिल क्लास फैमिली का जीवन देखने को मिलेगा। चौथा सीजन इस बार थोड़ा अच्छा ज्यादा अच्छा है। इसमें अन्नू का लव इंट्रेस्ट भी नजर आता है।












Click it and Unblock the Notifications