Year Ender 2023: इस साल चला इन नए चेहरों का जादू, जानें किन स्टार किड्स ने बॉलीवुड में मारी एंट्री?
Year Ender 2023: साल 2023 की खास बात ये है कि जहां एक तरफ तमाम बॉलीवुड सितारों की फिल्मों ने छप्पड़फाड़ कमाई की तो वहीं कुछ एक्टर्स ने सिनेमा जगत में एंट्री मारी और फैंस का दिल जीत लिया। इस लिस्ट में बॉलीवुड सितारों के स्टार किड्स भी शामिल हैं। जिन्होंने फिल्मों से शानदार डेब्यू किया।
पलक तिवारी
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने छोटे पर्दे पर रहकर भी फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। वहीं मां की राह पर चली पलक तिवारी ने एक्टिंग को अपना करियर चुना और सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से शानदार डेब्यू किया। हालांकि फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

आर्यन खान
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भी बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरूआत की। हालांकि आर्यन खान फिल्मों में बतौर एक्टर नहीं बल्कि स्क्रिप्ट राइटर एंट्री ली। इसकी जानकारी खुद आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दी थी।
सुहाना खान
शाहरुख खान की लाडली फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म पर हर किसी की नजरें टिकी पड़ी हैं। दिलचस्प बात ये है कि सुहाना ने फिल्म द आर्चीज के गाने जब तुम ना थे बतौर सिंगर भी डेब्यू किया। जिसकी फैंस ने जमकर तारीफ की।
अगस्त्य नंदा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी फिल्म द आर्चीज से इस साल डेब्यू करने वाले हैं। सभी की नजरें इस फिल्म पर टिकी हैं। बता दें कि, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
खुशी कपूर
बोनी कपूर की छोटी बेटी और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में स्पॉट होती हैं। सोशल मी़डिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन अब जल्द ही वह फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन में बिजी हैं।
अलीजा अग्निहोत्री
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की भांजी अलीजा अग्निहोत्री भी बड़े पर्दे पर अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। लीजा सलमान खान की बहन अल्वीरा और एक्टर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। अलीजा ने फिल्म सौमेंद्र पाधी से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। हालांकि फैंस की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications