Year Ender 2023: इस साल टूटी ये फेमस जोड़ियां, किसी ने झेला ब्रेकअप तो किसी ने लिया तलाक, ये रही लिस्ट
Year Ender 2023: साल 2023 अब खत्म होने वाला है और अब नए साल 2024 का जल्द ही आगमन होने वाला है। कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने साल 2023 अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की। हालांकि हर किसी सेलिब्रिटी के लिए ये साल खास नहीं रहा। कुछ कपल्स ने आपस में चल रहे मतभेद के कारण एक दूसरे से अलग हो गए। जबकि उनकी शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है।
तारा सुतारिया और आदर जैन
तारा सुतारिया और आदर जैन साल 2018 में एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों की पहली मुलाकात करण जौहर की पार्टी में हुई थी। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों एकसाथ नजर नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि किसी पार्टी में भी दोनों अलग-अलग नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा और आदर का इस साल जनवरी 2023 में ब्रेकअप हो चुका था।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया
नवाजुद्दीक सिद्दीकी उन अभिनेताओं में शुमार हैं जो अपनी निजी जिंदगी का असर काम पर नहीं पढ़ने देते। पिछले कुछ समय से उनकी शादीशुदा जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे। शादी के 11 साल बाद एक्टर की पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने बच्चों को मां से दूर रखने का भी दावा किया। दोनों के बीच झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि नवाजुद्दीन और आलिया ने हमेशा के लिए अलग होने का फैसला कर लिया।
कुशा कपिला और जोरावर सिंह
पॉपुलर कॉमेडियन कुशा कपिला ने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक लेने की घोषणा की थी। कुशा ने बताया कि उन्होंने अपनी आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। बता दें कि, कुशा और जोरावर ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया औऱ साल 2017 में सीक्रेट वेडिंग की।
अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी
4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे अरबाज खान और जॉर्जिया एक दूरे से अलग हो चुके हैं। दोनों ने हाल ही में ब्रेकअप का ऐलान किया। जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, वह हमेशा अरबाज से अच्छा कनेक्शन बनाकर रखना चाहती हैं। लेकिन दोनों के रास्ते फिलहाल अलग हो चुके हैं।
हिमांशी खुराना-आसिम रियाज
बिग-बॉस 13 के फेम कपल हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का ब्रेकअप हो गया। हाल ही में हिमांशी ने पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। हिमांशी के मुताबिक, उन्होंने अलग धर्म होने की वजह ये फैसला लिया। बता दें कि आसिम ने नेशनल टेलीविजन पर हिमांशी को प्रपोज किया था।
Year Ender 2023: इस साल के दमदार 5 बॉलीवुड डायलॉग जो लोगों की जुबान पर चढ़ गए, आप भी बोलकर देखें












Click it and Unblock the Notifications