Year Ender 2023: इस साल के दमदार 5 बॉलीवुड डायलॉग जो लोगों की जुबान पर चढ़ गए, आप भी बोलकर देखें
Bollywood Best Dialogues 2023: बॉलीवुड की फिल्मों में हर तरह का इमोशन देखा जा सकता है। प्यार, पार्टी, जज्बात, दोस्ती और नफरत फिल्मों में बसी हर एक चीज आपको परभावित करती है। फिल्मों का हर इमोशन पंचलाइनों, दमदार गानों और डायलॉग्स के बिना अधूरा है। साल 2023 में कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं जिनमें बहुत ही बेहतरीन डायलॉग्स सुनने को मिले हैं। कुछ डायलॉग्स तो लोगों की जुबान पर भी चढ़ गए हैं। आइए आपको बताते हैं साल 2023 के अब तक के कुछ बेहतरीन बॉलीवुड डायलॉग्स के बारे में।
पठान
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान का स्वैग देखने लायक था। सिर्फ इतना हीं फिल्म में बोला गया शाहरुख खान का एक डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ गया है-
पार्टी पठान के घर पर रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा ही और पटाखे भी लाएगा

तू झूठी मैं मक्कार
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के कई डाय लॉग्स ने लोगों को दिल जीत लिया था। हालांकि प्यार और रिलेशनशिप के बारे में जब भी रणबीर कपूर बात करते हैं तो लोग उस डायलॉग को नजरअंदाज नहीं कर पाते हैं-
आज कल रिश्ते में घुसना आसान है इससे निकलना मुश्किल...रिश्ता जोड़ना आसान है तोड़ना मुश्किल
गदर 2
अगस्त 2023 को रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धूममचा दी थी। सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत एक बार फिर से लोगों के दिलों दिमाग पर छा गए हैं। फिल्म में एक्शन के अलावा डायलॉग्स ने भी कमाल कर दिखाया है। सनी देओल के डायलॉग ने एक बार फिर गदर मचाया है-
किससे आजादी दिलाओगे तुम... अगर यहां के लोगों को दोबारा मौका मिले न हिंदुस्तान में बसने का, तो आधे से ज्यादा पाकिस्तान खाली हो जाएगा। कटोरा लेकर भीख मांगोगे तो भीख भी नहीं मिलेगी।
सिर्फ एक बंदा काफी है
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' ने ओटीटी पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म के गायलॉग्स ने ही कमाल कर दिखाया है। मनोज बाजपेयी का एक डायलॉग स्पष्ट करता है कि संत के वेश में हर राक्षस को दंडित करने की जरूरत है।
मैं रावण को माफ कर देता, अगर उसने रावण बन के सीता का अपहरण किया होता लेकिन उसने साधु का भेष धारण किया था, जिसका प्रभाव पूरे संसार के साधुत्व और सनातन पर सदियों तक रहेगा। जिसकी कोई माफी नहीं है।
भोला
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' को भी लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म के डायलॉग्स ने भी लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। अजय देवगन का डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।
लड़ाइयां हौसलों से जीती जाती हैं... संख्या, बाल और हथियारों से नहीं।
टाइगर 3
दिवाली 2023 के खास अवसर पर रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग न सिर्फ फिल्म के लीड हीरो सलमान खान के एक्शन की तारीफ कर रहे हैं बल्कि उनके डायलॉग्स की भी जमकर तारीफ हो रही है।
जब तक टाइगर मरा नहीं... तब तक टाइगर हारा नहीं












Click it and Unblock the Notifications