यामी गौतम के पास है करोड़ों की प्रॉपर्टीज, कार कलेक्शन उड़ा देगी होश, जानें कुल संपत्ति

Yami Gautam Networth: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने आज यानी 20 मई 2024 को सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि वह एक बेटे के पैरेंट्स बन गए हैं। इसके साथ ही कपल ने लोगों को बताया कि उन्होंने बेटे का नाम वेदविद रखा है।

लग्जरी लाइफ जीती हैं यामी गौतम
आपको बता दें कि यामी गौतम काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। यामी गौतम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। उससे पहले वह कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग करती थीं। यामी गौतम ने कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है।

yami gautam

100 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं यामी गौतम
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक यामी गौतम की कुल सपंत्ति करीब 100 करोड़ रुपए के आसपास है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। यामी एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।

बांद्रा इलाके में है आलीशान अपार्टमेंट
यामी गौतम के पास मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट में वह अपने फिल्म मेकर पति आदित्य धर के साथ रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यामी गौतम और आदित्य धर का घर बहुत ही आलीशान हैं। कपल ने अपने घर में काफी सारे पेड़-पौधे लगा रखे हैं। साथ ही उनके घर में कई एनटीक चीजें भी मौजूद हैं।

यामी गौतम का रियल एस्टेट में इंवेस्टमेंट
मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट के अलावा यामी गौतम ने रियल एस्टेट ने काफी सारा इंवेस्टमेंट भी कर रखा है। उनके पास चंदीगड़ में एक शानदार डूप्लेक्ल हाउस है जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी के पास हिमाचल प्रदेश के गौहर गांव में भी 25 एकड़ की जमीन है।

यामी गौतम को महंगी गाड़ियों का शौक
प्रॉपर्टी के अलावा यामी गौतम को लग्जरी कारों का भी शौक है। एक्ट्रेस के पास दो ऑडी कारें है जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उन्होंने कुछ समय पहले ही ऑडी क्यू7 भी खरीदी है जिसकी कीमत 90 लाख रुपये है। यामी के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू एक्स7 शामिल है। इस बेहतरीन और लग्जरी कार की कीमत करोड़ों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+