प्रेग्नेंट हैं यामी गौतम, छुपाती नजर आईं बेबी बंप, इस दिन होगी डिलीवरी
Yami Gautam Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि यामी गौतम प्रेग्नेंट हैं और वह अपने पहले बच्चे का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। आपको बता दें कि यामी गौतम और बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर आदित्य धर की शादी को करीब 3 साल हो चुके हैं और अब वह दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।
साढ़े पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं यामी गौतम
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार यामी गौतम फिलहाल साढ़े पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में यामी गौतम अपने पति आदित्य धर के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची थीं। इस दौरान वह कैमरे से अपना बेबी बंप छुपाती नजर आईं।

'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आईं नजर
फिल्म 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान यामी गौतम ब्लेजर से बार बार अपने बेबी बंप को ढंकते हुए नजर आ रही थीं। खबर है कि जल्द ही यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर इस खुशखबरी का ऐलान करेंगे और फैंस के साथ इसे ऑफिशियल रूप में शेयर करेंगे।
यामी गौतम ने साल 2021 में की थी शादी
इस समय यामी गौतम अपनी अपकमिंग थ्रिलर मूवी 'आर्टिकल 370' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर वह आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंटस पर इसके पोस्टर शेयर करते रहती हैं। आपको बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर की दोस्ती फिल्म 'उरी' के प्रमोशन के दौरान शुरू हुई थी और दोनों कोविड के लॉकडाउन के बाद साल 2021 में शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications