World Cup 2023: कौन है उर्वशी रौतेला का फेवरेट इंडियन क्रिकेटर? एक्ट्रेस ने नहीं लिया ऋषभ पंत का नाम

Urvashi Rautela World Cup 2023: 19 नवंबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच होने जा रहा है। आम लोगों से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में ये मैच देखने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अहमदाबाद पहुंची।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए तमाम बॉलीवुड सेलेब्स अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। वहीं अब उर्वशी रौतेला को भी अहमदाबाद में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया से बात की और बताया कि उनका टीम इंडिया में फेवरेट प्लेयर कौन हैं।

Urvashi Rautela

दरअसल, उर्वशी रौतेला का यह वीडियो न्यूज पोर्टल एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस एयरपोर्ट में नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह कुछ ही देर पहले अहमदाबाद पहुंची। इस दौरान मीडिया ने उनसे वर्ल्डकप को लेकर कई सवाल पूछे जिसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वह मैच देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

उर्वशी रौतेला ने कहा कि, 'मुझे विश्वास है कि ये वर्ल्ड कप टीम इंडिया ही जीतेगी। मैं ये मैच देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।' इसके बाद जब मीडिया ने उनसे पूछा कि आपका फेवरेट प्लेयर कौन है? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'पूरी टीम ही मेरी फेवरेट है। मैं उम्मीद करती हूं कि सभी अच्छा गेम खेलेंगे।'

आपको बता दें कि, न्यूजीलैंड और भारत के बीच हुए सेमिफाइनल मैच में भारतीय टीम को सपोर्ट करने पूरा बॉलीवुड स्टेडियम पहुंचा था। इस दौरान कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जॉन अब्राहम और विक्की कौशल मौजूद थे। अब खबर आ रही है कि फाइनल वर्ल्ड कप देखने के लिए विवेक ओबेरॉय, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह भी स्टेडियम पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+