World Cup 2023: भारत की हार के बाद अनुष्का-अथिया का मायूस हुआ चेहरा, एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल
World Cup 2023 Final: 19 नवंबर 2023 का दिन भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। शुरू में इंडियन टीम ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन जैसे ही विराट कोहली आउट हुए तो ना सिर्फ आम जनता बल्कि क्रिकेटर की पत्नी अनुष्का शर्मा का भी चेहरा उतर गया।
63 गेंदों पर 54 रन पारी खेलकर विराट कोहली पैट कमिंस की बॉल पर आउट हो गए। सभी को उम्मीद थी कि इस बार वह शतक लगाएंगे लेकिन उनके बोल्ड होने पर स्टेडियम पर बैठे लाखों फैंस की उम्मीद खत्म हो गई। वहीं कोहली खुद भी अपने इस शॉट से बेहद निराश नजर आए। तो वहीं अनुष्का शर्मा और केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी का भी मुंह लटक गया। अथिया और अनुष्का का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जैसे ही फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत हुई तो स्टेडियम में लाखों लोग और तमाम बॉलीवुड सेलेब्स के गुमसुम हो गए। वहीं काफी देर तक अथिया शेट्टी और अनुष्का शर्मा उदास बैठी रहीं। वहीं टीम के अन्य प्लेयर्स भी उदास नजर आए। अथिया और अनुष्का के इस रिएक्शन पर तमाम लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ ने उनको टीम इंडिया की हार की वजह बताकर ट्रोल भी किया।
आपको बता दें कि, टीम इंडिया को चीयर करने के लिए तमाम बॉलीवुड सेलेब्स अहमदाबाद पहुंचे थे। जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान, गौरी खान, आशा भोसले, आयुष्मान खुराना और उर्वशी रौतेला शामिल हैं। इन सभी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications