Women's Premier League 2023: कृति सेनन-कियारा आडवाणी का डांस प्रैक्टिस वीडियो हुआ वायरल, दिखा ऐसा अंदाज
Women's Premier League 2023: कृति सेनन ने अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कलरफुल स्पोर्ट्स शूज पहने हुए हैं। उनका डांस प्रैक्टिस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Women's Premier League 2023: कृति सेनन और कियारा आडवाणी की गिनती आज के समय में बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में होती है। इन दोनों ने अपनी पिछली कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है। लोग इनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थकते हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के लिए साल 2023 की शुरुआत बहुत ही अच्छे तरीके से हुई है। हाल ही में कियारा ने अपने प्यार यानी सिद्धार्थ मन्होत्रा के साथ शादी कर ली है। शादी के बाद कुछ दिनों तक एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद अब सिद्धार्थ और कियारा अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं। वहीं कृति सेनन भी हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म शहजादा में नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है लेकिन इस साल कृति के पास कई और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं। इसी बीच कियारा आडवाणी और कृति सेनन को वुमेन्स प्रीमियर लीग 2023 के उद्घाटन समारोह की तैयारी करते हुए देखा गया। आपको बता दें कि कृति सेनन और कियारा आडवाणी वुमेन्स प्रीमियर लीग 2023 में डांस परफॉर्म करती नजर आएंगी। उनका प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कियारा आडवाणी-कृति सेनन की डांस प्रैक्टिस
सोशल मीडिया पर एपी ढिल्लों, कियारा आडवाणी और कृति सेनन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो वुमेन्स प्रीमियर लीग 2023 के उद्घाटन समारोह में उनके प्रदर्शन से पहले डांस प्रैक्टिस का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति सेनन नीले रंग के डेनिम शॉर्ट्स में डांस प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। डेनिम शॉर्ट्स को उन्होंने एक काले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा और लेयर्ड डेनिम शर्ट के साथ पेयर किया है। खुले बटनों वाली ओवरसाइज्ड डेनिम शर्ट उन पर खूब जच रही है।
कियारा आडवाणी का फंकी लुक
वहीं कृति सेनन ने अपने लुक को कलरफुल स्पोर्ट्स शूज के साथ पूरा किया। वह वीडियो में कई और बैकग्राउंड डांसर्स के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, कियारा आडवाणी ने पिंक कलर के शाइनी ट्रैक पहन रहे हैं जो कि काफी फंकी नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने ट्रैक पैंट को टैंक टॉप के साथ पेयर किया है और अपने लुक को सिल्वर नी-हाई बूट्स से कंप्लीट किया है। वहीं एपी ढिल्लों दोनों हीरोइनों के साथ डांस को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।
कृति सेनन के डांस की हो रही है तारीफ
कियारा आडवाणी और कृति सेनन वुमेन्स प्रीमियर लीग 2023 के उद्घाटन समारोह के लिए तैयारी करती नजर आई हैं। उनके डांस प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कृति सेनन के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
कृति सेनन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
कृति सेनन को हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म शहजादा में देखा गया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। वहीं इससे पहले कृति सेनन बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म भेड़िया में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब कृति सेनन जल्द ही फिल्म आदिपुरुष में सीता माता का रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, प्रभास और सनी सिंह भी दिखाई देंगे।
इन फिल्मों में नजर आएंगी कियारा आडवाणी
वहीं अपनी शादी के ब्रेक के बाद काम में वापस लौटीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही साउथ फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह साउथ के फेमस एक्टर राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। शादी के ब्रेक पर जाने से पहले ही कियारा आडवाणी ने राम चरण के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक रिवील नहीं किया गया है। इसके अलावा कियारा आडवाणी बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म सत्यप्रेम की कथा में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications