पति रणबीर कपूर का रैंप वॉक देख पत्नी आलिया भट्ट ने दिया ऐसा रिएक्शन, लोगों ने कह दी ये बड़ी बात

Ranbir Kapoor Ramp Walk: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टरों में से एक रणबीर कपूर इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल हाल ही में रणबीर कपूर को एक फैशन शो में रैंप वॉक करते हुए देखा गया। कई लोगों को रणवीर सिंह का ये लुक काफी पसंद आ रहा है जबकि कुछ लोग उनका फैशन देख काफी निराश हुए हैं। इस फैशन शो से रणबीर कपूर के कुछ वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब रणबीर कपूर के इस परफॉर्मेंस पर उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं आलिया ने अपनी इस फिल्म को लेकर कई सारे पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं, जिनमें से आखिरी पोस्ट पति रणबीर कपूर के लिए है।

ranbir kapoor

आलिया भट्ट ने शेयर किया रणबीर कपूर का रैंप वॉक
आलिया भट्ट ने अपेन इस पोस्ट में रणबीर कपूर का रैम्प वॉक वाला वीडियो शेयर किया है। हालांकि उन्होंने इसे शेयर करते हुए कोई टेक्स्ट या कैप्शन नहीं लिखा है लेकिन हॉट फेस इमोजी जरूर बना रखी है। वहीं रणबीर कपूर के इस वीडियो पर लोग भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने कहा- रणवीर सिंह मत बनो रणबीर
रणबीर कपूर का रैंप वॉक कई लोगों को खूब पसंद आ रहा है लेकिन कुछ लोग रणबीर की ड्रेस का मजाक बना रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंटस कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- रणबीर कपूर शानदार हैं, कोई एक्टर उनसे मैच नहीं करता है। हालांकि फैशन शो में उनकी ड्रेस बिल्कुल अच्छी नहीं थी। उनका लुक बकवास लग रहा था। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इससे अच्छा तो उर्फी जावेद का डिजाइनर है। वहीं एक यूजर ने लिखा है- रणबीर कपूर को इस तरह की ड्रेस पहनाकर रणवीर सिंह मत बनाओ प्लीज।

इसे भी पढ़ेंः आलिया भट्ट ने हाथों में उठाई पैपराजी की चप्पल, पूछा- ये किसका है? फिर खुद ही पहनाने ले गईं, वीडियो हुआ वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+