आलिया भट्ट ने हाथों में उठाई पैपराजी की चप्पल, पूछा- ये किसका है? फिर खुद ही पहनाने ले गईं, वीडियो हुआ वायरल
Alia Bhatt Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मां बनने के बाद इस फिल्म के साथ ही आलिया भट्ट बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह लोगों को एंटरटेन करने के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही हैं। करण जौहर की इस फिल्म में आलिया भट्ट स्क्रीन पर रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इसी बीच आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए प्रमोशन टूर शुरू करने वाली हैं। वहीं अपने बिजी शेड्यूल के बीच आलिया भट्ट गत 13 जुलाई की रात मुंबई में मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आईं। उस समय आलिया भट्ट ने कुछ ऐसा काम किया जिसने सभी का दिल जीत लिया।

आलिया भट्ट ने उठाई पैपराजी की चप्पल
गत 13 जुलाई को आलिया भट्ट को एक पैपराजी की मदद करते हुए देखा गया। उस पैपराजी की चप्पलें आलिया की तस्वीरें क्लिक करते समय छूट गई थीं। आलिया खुद उनकी चप्पल उठाकर ले गईं और उसे पहनने के लिए दिया। आलिया भट्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस उनके इस जेस्चर को देखकर काफी इंप्रेस हो गए हैं।
हर तरफ आलिया भट्ट की जमकर तारीफ हो रही है।
लोगों ने की आलिया भट्ट की जमकर तारीफ
विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- आलिया भट्ट ने कहा- ये चप्पल किसका है? लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- चप्पल को हमेशा के लिए फ्रेम कर दिया जाएगा। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आलिया बहुत प्यारी और विनम्र हैं, अगर कोई और एक्ट्रेस होती तो ये नहीं करती। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- आलिया जमीन से जुड़ी हुई हैं।
प्रेग्नेंसी के लेकर आलिया ने कही ये बात
आपको बता दें कि 12 जुलाई को आलिया भट्ट नई दिल्ली में अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिशन स्टार्ट एब' के लॉन्च में शामिल हुई थीं। अपने ब्रांड एड-ए-मम्मा के बारे में बात करते हुए आलिया ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने स्टाइल को लेकर नर्वस होने के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- साल 2022 में मैं एक बच्चे की उम्मीद कर रही थी और मैंने अपनी अलमारी को बार बार देखा, मेरे लिए उसमें कोई कपड़े नहीं थे। मैं इस बात से बहुत घबरा गई थी कि अगले कुछ महीनों में मेरा शरीर कैसा होने वाला है। बाद में मैंने अपने टेंशन को दूर करते हुए अपने वॉर्डरोब में बदलाव करना शुरू कर दिया था और फिर एड-ए-मम्मा से मुलाकात हुई।












Click it and Unblock the Notifications