Sexiest Asian Women का खिताब जीतने वाली निया शर्मा ने क्यों कहा- 'मैं पैदाइशी सुंदर नहीं हूं'?

नई दिल्ली, 06 सितंबर। निया शर्मा का नाम लेते ही आंखों के सामने एक बोल्ड, बिंदास और ग्लैमरस अदाकारा का चेहरा सामने आ जाता है। टीवी इंडस्ट्री का तो वो लोकप्रिय चेहरा हैं ही साथ ही उन्हें आज लोग फैशन नॉलेजबल इंसान भी मानते हैं, लोग उनसे फैशन टिप्स लेते हैं लेकिन एक वक्त था जब निया को ना तो फैशन करना आता था और ना ही उन्हें मेकअप की एबीसीडी पता थी।

'मैंने हर पल खुद को ग्रूम किया'

'मैंने हर पल खुद को ग्रूम किया'

कलर्स के सबसे लोकप्रिय शो में से एक 'Jhalak Dikhhla Jaa 10' में बतौर प्रतियोगी नजर आ रही निया शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया है कि 'आज लोग उनसे फैशन के बारे में टिप्स मांगते हैं, बहुत सारे मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप करना चाहते हैं लेकिन एक वक्त था, जब उन्हें ये सब नहीं आता था लेकिन उन्होंने खुद को ग्रूम किया और You Tube से मेकअप करने की तकनीक सीखी।'

 'मैं पैदाइशी सुंदर नहीं हूं'?

'मैं पैदाइशी सुंदर नहीं हूं'?

उन्होंने कहा कि 'मैं सुंदर पैदा नहीं हुई थी लेकिन मैंने हर दिन अपने आपको ग्रूम किया है और आज भी कर रही हूं, आज जब लोग मेरी तारीफ करते हैं तो मुझे खुशी मिलती है और मुझे लगता है कि मैं कहीं ना कहीं अपनी कोशिशों में कामयाब हो गई हूं।'

'कई बार तो वो बहुत ज्यादा रोई भी हूं'

'कई बार तो वो बहुत ज्यादा रोई भी हूं'

निया ने ये भी बताया कि 'वो जब इंडस्ट्री में आई थीं तो उनका मेकअप कोई भी किसी भी तरह से कर देता था। कई बार तो वो बहुत ज्यादा रोई भी हूं लेकिन धीरे-धीरे मैंने खुद को संभाला और खुद से ही मेकअप करने लगीं और आज जब लोग मुझसे मिलते हैं और मुझे पंसद करते हैं तो मेरा दिल भर जाता है, मैं इसके लिए लोगों को धन्यवाद देती हूं।'

Sexiest Asian Women List में पांचवा स्थान जीता

Sexiest Asian Women List में पांचवा स्थान जीता

मालूम हो कि मध्यप्रदेश के जबलपुर में 17 सितम्बर 1990 को जन्मी निया ने टीवी के 'जमाई राजा', 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'काली-एक अग्निपरीक्षा' जैसे चर्चित शो में काम किया है। साल 2016 में निया शर्मा को Sexiest Asian Women List में पांचवा स्थान हासिल किया था।

5 साल बाद 'झलक दिखला जा 10' की वापसी

5 साल बाद 'झलक दिखला जा 10' की वापसी

आपको बता दें कि 'झलक दिखला जा 10' ने पूरे पांच साल बाद टीवी पर वापसी की है। शो में माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही जज के रूप में काम कर रहे हैं। 'झलक दिखला जा 10' में शिरकत करने वाली 12 हस्तियों के नाम शिल्पा शिंदे, रुबीना दिलाइक, धीरज धूपर, पारस कलानावत, अमृता खानविलकर, गुंजन सिन्हा, जोरावर कालरा, गशमीर महाजानी, नीति टेलर, निया शर्मा, अली असगर और मिस्टर फैसू हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+