'मेरा फ्यूचर कोई और तय नहीं करेगा', जया बच्चन के मना करने के बाद भी ऐश्वर्या राय ने ऋतिक को क्यों किया था Kiss

Aishwarya Rai Kissing Scene: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय पिछले कई महीनों से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में खटास आ चुकी है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
हालांकि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने इस मामले में खुलकर कोई बात नहीं की है। वहीं अब अमिताभ बच्चन ने तलाक की अफवाहों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि ये सब अटकलें हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और उनकी सास जया बच्चन के रिश्ते को लेकर भी तरह तरह की बातें की जाती हैं।

Aishwarya Rai Kissing Scene

जया बच्चन और ऐश्वर्या राय की बहस
कहा जाता है कि जया बच्चन शादी के बाद से ही ऐश्वर्या राय की कई आदतों से परेशान रहती थीं। वह नहीं चाहती थीं कि ऐश्वर्या शादी के बाद फिल्मों में काम करें। सिर्फ इतना ही नहीं वह ऐश्वर्या राय को कई तरह की चीजें करने से रोकती-टोकती भी थीं।

ऐश्वर्या राय ने ऋतिक रोशन को किया था किस
साल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी हुई थी। उससे पहले साल 2006 में ऐश्वर्या राय की फिल्म 'धूम 2' रिलीज हुई थी जो कि सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने ऋतिक रोशन के साथ एक जबरदस्त किसिंग सीन दिया था। एक्ट्रेस ने इंटीमेट और किसिंग सीन को लेकर कई बार रिएक्ट भी किया है।

जया बच्चन से किस करने से ऐश्वर्या को किया था मना
कहा जाता है कि जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय को इस किसिंग सीन को करने से मना किया था। जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि कोई भी शख्स उनके होने वाली बहू को स्क्रीन पर कुछ ऐसा करते देखे। लेकिन ऐश्वर्या राय ने उनकी बात नहीं मानी थी और वो किसिंग सीन ऋतिक रोशन के साथ शूट किया था।

'मेरा फ्यूचर कोई और तय नहीं करेगा'
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने कहा था- मेरा फ्यूचर कोई और तय नहीं करेगा। एक ब्रांड की स्क्रिप्ट में किस था, मैंने उसे छोड़ने के लिए कहा था। फिल्म 'शब्द' में भी मैंने कोई किस नहीं किया था। इसमें एक इंटीमेट सीन फिल्माया गया था, जिसे हमने अलग तरीके से शूट किया था। ऐश्वर्या राय ने आगे कहा था- मुझे पता था कि इस किस की बाद में बहुत चर्चा होगी। मैं एक आजाद एक्ट्रेस हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपने कपड़े उतार दें या अपनी हिचक छोड़ दें।

'धूम 2' में ऐश्वर्या ने क्यों किया था किस
ऐश्वर्या राय ने बताया था कि आखिर उन्होंने 'धूम 2' के लिए किसिंग सीन क्यों दिया था। ऐश्वर्या ने कहा था- उस फिल्म के वक्त तक किसिंग सीन आम हो गए थे। उस सीन को भी बदलते वक्त के हिसाब से शूट किया गया था। जब वो सीन शूट हुआ था तो ये सिर्फ एक रोमांटिक सीन नहीं था, इसमें डायलॉग भी थे। ऐसा नहीं था कि बैकग्राउंड में गाना है और सिर्फ किस कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय के किसिंग सीन पर जमकर विवाद
ऐश्वर्या ने बताया था कि वो इस फिल्म में किस करते वक्त बहुत ज्यादा कम्फर्टेबल भी नहीं थी लेकिन ये जरूरी था। उनके प्रोफेशन का हिस्सा था। आपको बता दें कि इस किस को लेकर फिल्म के रिलीज होने के बाद जमकर विवाद हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+