कौन जीतेगा बिग बॉस 15? एक्स कंटेस्टेंट ने बताया विनर का नाम

कौन जीतेगा बिग बॉस 15? एक्स कंटेस्टेंट ने बताया विनर का नाम

मुंबई, 29 जनवरी: बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले आज (29 जनवरी) और रविवार (30 जनवरी) को होने वाला है। रात 8 बजे कलर्स चैनल पर बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले टेलीकास्ट होगा । शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, निशांत भट और रश्मि देसाई इस साल छह फाइनलिस्ट में हैं। इन्ही छह में से कोई एक बिग बॉस-15 का विनर होगा। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर बिग बॉस 15 का विजेता कौन होगा? इसी क्रम में इंडियन एक्सप्रेस ने बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट से पूछा है कि उनके हिसाब से शो का विनर इस बार कौन होने वाला है। ये हस्तियां अलग-अलग सीजन में अलग-अलग समान यात्राओं से गुजरी हैं और समझती हैं कि चैंपियन बनने के लिए क्या करना पड़ता है, तो आइए जानें किसने क्या कहा?

'विनर तो प्रतीक सहजपाल ही होगा...'

'विनर तो प्रतीक सहजपाल ही होगा...'

शेफाली जरीवाला सीजन 13 में आई थीं। शेफाली जरीवाला ने कहा, ''मैं चाहती हूं कि प्रतीक सहजपाल जीतें। वह मजबूत, उत्साही है और शुरू से ही खेल में बहुत योगदान देता रहा है। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है और बिग बॉस जीतने के लिए सभी गुणों की आवश्यकता होती है।''

शेफाली बग्गा जो कि सीजन 13 में आई थीं, उन्होंने कहा, ''मैं इन दिनों मस्कट में हूं और सीजन को फॉलो नहीं कर पाई। लेकिन मैं वास्तव में चाहती हूं कि प्रतीक जीत जाए। उन्होंने शो के लिए कड़ी मेहनत की है, कोशिस किया है और दर्शकों ने उनके व्यक्तित्व के सभी रंगों को देखा है। वह जीतने का हकदार है।''

ज्यादतर लोगों ने कहा- विनर शमिता शेट्टी ही होंगी

ज्यादतर लोगों ने कहा- विनर शमिता शेट्टी ही होंगी

सोमी खान (सीजन 12) ने कहा, ''मुझे लगता है कि शमिता को शो जीतना चाहिए। वह सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी हैं और उन्होंने अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। वह आत्मविश्वासी है और अपने विचारों को लेकर बहुत स्पष्ट है। शो में उनका सफर भी काफी प्रेरणादायक रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं और आशा करती हूं कि उन्हें बिग बॉस 15 के विजेता के रूप में देखा जा सकता है।''

सबा खान (सीजन 12) ने कहा है, ''मेरे हिसाब से शमिता शेट्टी को शो जीतना चाहिए। वह शो में इतनी वास्तविक रही हैं और सभी कार्यों को 100 प्रतिशत देती हैं। उसने कुछ वास्तविक संबंध भी बनाए और गरिमा के साथ खेला है।''

विकास गुप्ता बोले- शो तो राखी सावंत को जीतन चाहिए था

विकास गुप्ता बोले- शो तो राखी सावंत को जीतन चाहिए था

विकास गुप्ता (सीजन 11) ने कहा, शो को राखी सावंत को जीतना चाहिए था क्योंकि उन्होंने शो को आगे बढ़ाया। हालांकि, जैसा कि हम जानते हैं कि वाइल्डकार्ड कभी नहीं जीतते। मेरे टॉप-3 हैं करण, शमिता और तेजस्वी । इस शो में हर कोई गलती करता है, यह एक यात्रा है। जो कम से कम कमाता है, वह जीतने का हकदार है। या वह, जो बहुत ज्यादा स्ट्रीट स्मार्ट हो।''

सुयश राय (सीजन 9) बोले, ''मैं थोड़ा पक्षपाती हो रहा हूं, लेकिन विनर मेरे लिए करण कुंद्रा या तेजस्वी होने चाहिए। मैं किसी और को इतना पसंद नहीं करता और न ही मुझे लगता है कि किसी और को जीतना चाहिए। मेरा मतलब है कि वे सभी अच्छे हैं लेकिन केके और तेजू का खेल पहले दिन से ही अद्भुत रहा है।''

प्रतीक दे सकते हैं कड़ी टक्कर

प्रतीक दे सकते हैं कड़ी टक्कर

एक्स कंटेस्टेंस की बातों से ऐसा लगता है कि प्रतीक और शमिता में कड़ी टक्कर हो सकती है। अरहान खान (सीजन 13) बोले, ''मैं वास्तव में प्रतीक की जीत चाहता हूं लेकिन मुझे लगता है कि शमिता या करण ट्रॉफी घर ले जाएंगे। मेरे हिसाब से प्रतीक अकेला ऐसा शख्स है जो अपनी मेहनत को देखते हुए इस शो को जीतने का हकदार है।''

वहीं पुनीश शर्मा (सीजन 11) ने कहा, ''मुझे लगता है कि शमिता शेट्टी विनर हो सकती हैं। वह मानसिक रूप से मजबूत हैं और किसी से कोई बकवास नहीं करती हैं। शमिता ने हमेशा स्टैंड लिया है और बहुत क्लासी हैं। मैं सिर्फ उसी को शो में पसंद करता हूं।'' हालांकि सुरभि राणा (सीजन 12) ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो बिग बॉस एक टॉक्सिक शो है और इसे हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+