कौन थे राजू, जिनकी फिल्म के सेट पर चली गई जान? एक्शन सीन शूट करते हुए हुआ ऐसा कांड
Stunt Artist Raju Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। इंडस्ट्री के फेमस और अनुभवी स्टंटमैन राजू की एक एक्शन सीन के दौरान मौत हो गई है।
स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान ही हुई राजू की मौत
खबर है कि ये दर्दनाक हादसा एक फिल्म के सेट पर हुआ, जब राजू एक स्टंट सीन की शूटिंग कर रहे थे। इस हादसे ने न केवल उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया, बल्कि पूरी साउथ इंडस्ट्री को भी शोक में डुबो दिया है।

कौन थे राजू?
-स्टंट आर्टिस्ट राजू तमिल सिनेमा में एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने कई वर्षों तक तमिल फिल्मों में जोखिम भरे स्टंट करके अपनी अलग पहचान बनाई थी। राजू को निडरता और प्रोफेशनलिज्म के लिए जाना जाता था।
-उनकी परफॉर्मेंस की दर्शक ही नहीं, बल्कि एक्टर और डायरेक्टर्स भी खूब तारीफ करते थे। वह ऐसे स्टंटमैन थे, जिन पर फिल्म के सबसे खतरनाक सीन की जिम्मेदारी बिना झिझक सौंप दी जाती थी। उनका यूं अचानक चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है।
कैसे हुई स्टंटमैन राजू की मौत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू साउथ के फेमस एक्टर आर्या की आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूट के दौरान एक कार स्टंट सीन फिल्माया जा रहा था। इस एक्शन सीन के दौरान गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई थी और गंभीर दुर्घटना में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। इस भायनक हादसे को आंखों के सामने देखकर क्रू के अन्य सदस्य स्तब्ध हो गए थे और शूटिंग तुरंत रोक दी गई थी।
तमिल सुपरस्टार विशाल ने राजू के लिए कही ऐसी बात
-तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विशाल ने स्टंटमैन राजू के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है- यह खबर पचा पाना बेहद मुश्किल है कि राजू अब हमारे बीच नहीं रहे। वो कई वर्षों से मेरे साथ काम कर चुके थे और मेरी फिल्मों में कई स्टंट किए थे। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर फिल्मों को असाधारण बनाया था।
-विशाल ने आगे लिखा है- राजू बहुत साहसी और समर्पित कलाकार थे। उनकी आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति दे। मैं केवल ये पोस्ट डालने तक सीमित नहीं हूं, मैं भविष्य में भी हमेशा उनके परिवार के लिए खड़ा रहूंगा। स्टंट आर्टिस्ट राजू का जाना सिर्फ एक व्यक्ति का नुकसान नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के एक मजबूत स्तंभ का टूट जाना है। उनकी निडरता और मेहनत को फिल्म इंडस्ट्री हमेशा याद रखेगी।












Click it and Unblock the Notifications