कौन थीं Noor Malabika Das? जिसने फ्लैट में लगाई फांसी, एडल्ट वेब सीरीज से युवाओं में हुईं मशहूर
Who Is Noor Malabika Das: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की वेब सीरीज 'द ट्रायल' में नजर आ चुकी नूर मालाबिका दास ने मौत को गले लगा लिया। 6 जून को एक्ट्रेस के घर से उनकी सड़ी-गली हालत में पुलिस ने लाश बरामद की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नूर मालाबिका दास के पड़ोसियों को उनके घर से लाश की बदबू आने लगी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी तो इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंची। जिसके बाद पंखे से लटकी हुई उनकी सड़ी-गली हालत में लाश मिली।

हैरानी की बात ये है कि परिवार वालों में से कोई भी नूर मालाबिका दास के अंतिम संस्कार के लिए नहीं आया। जिसके बाद पुलिस का कहना है परिवार से चल रहे कलेश की वजह से एक्ट्रेस ने सुसाइड किया है। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभिनेत्री लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थीं साथ ही वे डिप्रेशन की दवाई भी खा रही थीं। फिलहाल एक्ट्रेस का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नूर मालाबिका दास एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं जिन्होंने कई वेब सीरीज, टीवी सीरियल और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ULLU ऐप पर कई एडल्ट सीरीज में काम किया है। जिसमें तीखी चटनी, जघन्या उपाय, चरम सुख, देखी-अनदेखी, वॉकमैन, सिसकियां और पलंग तोड़ जैसी कई सीरीज शामिल हैं। बता दें कि, नूर अपनी बोल्डनेस की वजह से काफी फेमस हुई थीं।
इसके अलावा नूर मालबिका दास काजोल की वेब सीरीज द ट्रायल से काफी मशहूर हुई थीं। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज में काजोल के अलावा फेमस बंगाली और हिंदी एक्टर जीशु सेनगुप्ता ने भी अहम रोल प्ले किया था। वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थीं और उनक 1 लाख 60 जहार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस उनके निधन की खबर सुनकर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications