Disha Salian की मौत के मामले में बड़ा अपडेट, आदित्य ठाकरे के साथ क्या है कनेक्शन, सामने आया ये सच
Disha Salian Death Case: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। दरअसल दिशा सालियान के पिता ने बेटी की मौत के 5 साल बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंपने की गुजारिश की है।
दिशा सालियान के पिता ने की ऐसी मांग
आपको बता दें कि दिशा सालियान के पिता ने बेटी ती मौत की नई सिरे से जांच की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में गत 19 मार्च 2025 को बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में दिशा सालियान के पिता ने शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है।

क्यों चर्चा में आया दिशा सालियान की मौत का मामला?
-दिशा सालियान के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई है। आपको बता दें कि करीब तीन साल पहले बीजेपी नेता नितेश राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा सालियान की गैंगरेप के बाद हत्या की गई है। हालांकि, तब दिशा की मां और पिता ने नितेश के खिलाफ यह कहते हुए केस दर्ज करवाया था कि ये उनकी बेटी को बदनाम करने की साजिश है।
-हालांकि अब दिशा सालियान के पिता का कुछ और ही कहना है। उन्होंने बेटी की मौत की नए सिरे से जांच का आग्रह किया है और कहा है कि उन्हें नजरबंद करके पुलिस द्वारा पेश किए गए सबूतों को सच मानने के लिए मजबूर किया गया था।
-जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा है। इस दौरान शिवसेना के विधायक भरत गोगावले और भाजपा विधायक नितेश राणे ने विधानसभा में सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मुद्दा भी उठाया और इसके दोबारा जांच की मांग की है।
क्या है दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे का कनेक्शन
-एकनाथ शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले ने आरोप लगाया था कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के फोन पर एयू नाम से 44 बार फोन आया था। वहीं राहुल शेवाले ने दावा किया है कि बिहार पुलिस के अनुसार एयू का मतलब आदित्य और उद्धव ठाकरे हो सकता है।
-इसके बाद भाजपा विधायक नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियान की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा है कि इस मौत के पीछे ठाकरे परिवार का हाथ है।
-आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए इसे महाराष्ट्र सरकार की साजिश करार दिया था। जानकारी के अनुसार साल 2020 में जब दिशा सालियान की मौत हुई थी तो उस समय उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।
नितेश राणे के आरोप
-भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा कि दिशा सालियान की मौत का मामला अभी भी मुंबई पुलिस के अधीन है। सीबीआई इस मामले की जांच नहीं कर रही है। नितेश राणे ने मांग की है कि दिशा सालियान की मौत के मामले को दोबारा खोला जाए और उसकी फिर से जांच करवाई जाए।
-नितेश राणे इस मामले में पहले भी कई आरोप लगा चुके हैं। करीब 2 साल पहले नितेश राणे ने कहा था- दिशा सालियान ने 100 पर फोन कर मदद मांगी थी और मुंबई पुलिस को सबकुछ बताया था। पुलिस के पास जरूर जानकारी होगी, क्योंकि यह रिकॉर्डेड कॉल था।

-नितेश राणे ने कहा था- मुंबई पुलिस दिशा की मदद नहीं कर सकी, इसलिए उन पर भी सवाल खड़ा होता है। मैं एक लीड दे रहा हूं। इसकी सीबीई जांच की जानी चाहिए।
-इससे पहले नितेश राणे ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर दिशा के बॉयफ्रेंड रोहन राय की सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि रोहन का बयान दिशा और सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए बहुत अहम होगा। इससे कई कड़ियां खुल सकती हैं क्योंकि इस बात का पूरा यकीन है कि दोनों की मौत का कनेक्शन आपस में जुड़ा हुआ है।
-नितेश राणे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एंटीलिया केस में जेल में बंद बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे से भी जोड़ा था।
-8 जून 2020 (दिशा सालियन की मौत के दिन) की रात दिशा को एक ब्लैक मर्सिडीज में पार्टी से उनके मलाड वाले घर ले जाया गया था। सचिन वझे के पास एक काले रंग की मर्सिडीज कार भी है, जिसकी अभी जांच चल रही है।
-सचिन वझे को 9 जून 2020 को मुंबई पुलिस में शामिल किया गया था। अचानक ऐसा क्यों किया गया?
-मालवणी पुलिस स्टेशन ने इस मामले में फ्री और फेयर जांच नहीं की, इसलिए यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया।
-मुंबई की मेयर राज्य महिला आयोग को लिखती हैं और फिर वह दिशा सालियान मामले में मालवाणी पुलिस स्टेशन से एक रिपोर्ट मांगती हैं। ये एक बड़े कवर अप की योजना है।
-राज्य सरकार की ओर से ये बताया गया था कि 8 जून 2020 की रात को कुछ भी नहीं हुआ था।
मौत से पहले दिशा ने पार्टी की थी
-दिशा की मौत के कुछ दिन बाद उनका एक वीडियो सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वीडियो उनकी मौत से एक घंटे पहले का था। वीडियो में दिशा अपने दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही थीं।
-उस वायरल वीडियो में दिशा सालियान के बॉयफ्रेंड रोहन भी नजर आ रहे थे। वीडियो में दिशा काफी खुश दिखाई दे रही थीं। दावा किया गया था कि दिशा ने इस वीडियो को 8 जून 2020 की रात 11:48 बजे दोस्तों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में पोस्ट किया था। इसके करीब एक घंटे के बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया था।
कैसे हुई थी दिशा सालियान की मौत?
जानकारी के अनुसार दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड स्थित एक बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने इसे सुसाइड केस बताया था। दिशा के माता-पिता ने भी जांच पर संतुष्टि दिखाते हुए इसे सुसाइड का केस मान लिया था। लेकिन अब इसे गैंगरेप के बाद हत्या का मामला बताया जा रहा है।
आदित्य ठाकरे पर लगाए गए गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा सालियान के पिता ने दायर की गई याचिका में शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे के साथ साथ मुंबई पुलिस, तत्कालीन मेयर किशोरी पेडनेकर, एक्टर डिनो मोरिया और सूरज पंचोली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दिशा के पिता ने ये भी आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस और किशोरी पेडनेकर ने उन्हें गुमराह किया और इन पर दबाव बनाया था।
-
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
'सरके चुनरिया' सॉन्ग विवाद में नया मोड़, Nora Fatehi का बड़ा बयान, खोला AI पोस्टर का राज -
Dhurandhar 2 Facts: प्रधानमंत्री से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' देखने से पहले जान लीजिए ये 5 फैक्ट्स -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया धमाका, ओपनिंग पर टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें -
Ustad Bhagat Singh X Review: क्या चला पवन कल्याण का जादू? किसी ने कहा सुपरहिट तो कुछ बोले बोरिंग












Click it and Unblock the Notifications