कौन हैं सुनील शेट्टी की पत्नी 'माना'? पति को पछाड़ एक महीने में कमा लेती हैं कई करोड़ रुपए

61 वर्षीय सुनील शेट्टी कई होटल्स और रेस्तरां के मालिक हैं जिससे वह करोड़ों की कमाई करते हैं। वहीं सुनील शेट्टी की पत्नी माना की कमाई भी करोड़ों में हैं। वह एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन हैं।

मुंबई, 11 अगस्तः बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपने साइड बिजनेस को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी भले ही अब फिल्मों में ज्यादा दिखाई न देते हों लेकिन उनकी आज के समय की सालाना कमाई 100 करोड़ रुपए से अधिक है। 61 वर्षीय सुनील शेट्टी कई होटल्स और रेस्तरां के मालिक हैं जिससे वह करोड़ों की कमाई करते हैं। वहीं सुनील शेट्टी की पत्नी की कमाई भी करोड़ों में हैं। वह एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन हैं। सुनील शेट्टी की पत्नी का नाम माना शेट्टी है और दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि माना को देखते ही पहली नजर में उनको प्यार हो गया था लेकिन दोनों की शादी होने में करीब 6 साल तक का वक्त लगा। आज सुनील शेट्टी का जन्मदिन है। आइए इस मौके पर जानते हैं सनील शेट्टी की लव स्टोरी और उनकी पत्नी माना शेट्टी के बारे में।

सुनील और माना की फिल्मी लव स्टोरी

सुनील और माना की फिल्मी लव स्टोरी

सुनील शेट्टी और माना के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। परिवार वालों को मनाने में दोनों को 6 साल का समय लग गया। दरअसल माना के पिता गुजराती मुस्लिम हैं और मां पंजाबी हैं। वहीं सुनील शेट्टी कर्नाटक के तुलू भाषी परिवार से हैं। ऐसे में दोनों के रिश्ते के बीच काफी अंतर था, जिसकी वजह से उनका परिवार इसके विरोध में था। हालांकि आखिरकार दोनों का परिवार माना और अब सुनील और माना बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं।

17 साल की उम्र से एक दूसरे को जानते थे दोनों

17 साल की उम्र से एक दूसरे को जानते थे दोनों

सुनील शेट्टी ने हमेशा अपनी पत्नी माना को मोटिवेट और सपोर्ट किया है। माना और सुनील 17 साल की उम्र से एक दूसरे को जानते हैं। पहले दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और फिर 6 साल एक दूसरे को डेट करने बाद दोनों ने शादी कर ली थी। सुनील हमेशा अपनी पत्नी के फैसले और विचारों को वैल्यू देते हैं। सुनील शेट्टी कोई भी काम शुरू करने से पहले अपनी पत्नी के साथ उसकी चर्चा जरूर करते हैं।

पत्नी चलाती हैं गिफ्ट एंड लाइफ स्टाइल स्टोर

सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी 'R-हाउस' नाम का लाइफस्टाइल स्टोर चलाती हैं। 2 फ्लोर में फैला ये स्टोर मुंबई के वर्ली इलाके में मौजूद है जहां डेकोरेशन का सामान, गिफ्ट्स, लाइटिंग और रोजमर्रा की हर लक्जरी चीजें मिलती हैं। इस स्टोर पर बड़े बड़े सेलेब्स से लेकर वीआईपी तक अपनी जरूरत का सामान लेने आते हैं।

माना हैं एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन

इस स्टोर में महंगे फर्नीचर भी उपलब्ध हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माना के इस स्टोर का महंगा फर्नीचर 80 प्रतिशत इंडिया से और बाकी का वर्ल्ड के अलग-अलग हिस्सों से मंगाया जाता है। माना शेट्टी न सिर्फ एक सक्सेसफुल बिजनेस वूमन हैं बल्कि वह एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट क्वीन भी हैं।

माना बनीं मुंबई की रियल एस्टेट क्वीन

माना शेट्टी ने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किया था जिसके तहत उन्होंने मुंबई में 21 लग्जरी विला बनाए हैं। इन विलास में कई सेलेब्स रहते हैं। साथ ही कई बड़े बिजनेस मैन ने भी इन विलास को खरीदा हुआ है।

एनजीओ से जुड़ी हैं माना शेट्टी

आपको बता दें कि माना शेट्टी 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। इस एनजीओ के लिए फंड जुटाने के लिए वह समय-समय पर 'आराइश' के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं। इससे जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

बहन के साथ मिलकर चलाती हैं क्लोथ ब्रांड

जानकारी के अनुसार सुनील शेट्टी की पत्नी माना एक फेमस फैशन डिजाइनर भी हैं। वह अपनी बहन ईशा के साथ मिलकर 'माना एंड ईशा' नाम का एक क्लोथ ब्रांड भी चलाती हैं। माना शेट्टी के पिता आईएम कादरी एक वेल नॉन आर्किटेक्ट हैं। उन्होंने मुंबई ही नहीं बल्कि इंडिया के कई जाने माने प्रोजेक्ट्स में काम किया है। वहीं माना के भाई भी देश के फेमस आर्किटेक्ट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+