कौन हैं सोनाली सिंह? पिछले 9 साल से संभाल रहीं दिलजीत दोसांझ की प्रोफेशनल लाइफ, जानें कितनी मिलती है सैलरी

Sonali Singh: पंजाबी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में अपने गानों और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले दिलजीत दोसांझ काफी कम समय में लाइमलाइट में छा गए हैं। दिलजीत दोसांझ इन दिनों यंग जेनेरेशन के फेवरेट सिंगर और एक्टर बनकर उभर रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ का बॉलीवुड करियर
बॉलीवुड फिल्मों में भी इन दिनों दिलजीत दोसांझ की डिमांड काफी बढ़ गई है। दिलजीत दोसांझ अपने गाने के लिए काफी पॉपुलर हैं। लोगों के बीच उनके लाइव कॉन्सर्ट का एक अलग ही जलवा देखने को मिलता है। आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ के ये सभी इवेंट्स उनकी मैनेजर सोनाली सिंह ही संभालती हैं।

Sonali Singh

दिलजीत दोसांझ की मैनेजर सोनाली सिंह

हालांकि पिछले दिनों खबर आई थी कि दिलजीत दोसांझ की लॉन्ग टाइम मैनेजर सोनाली सिंह अब उन्हें छोड़ने वाली हैं। कहा जा रहा है कि दिलजीत खुद उन्हें निकालने की प्लानिंग कर रहे हैं।

सोनाली 9 साल से हैं दिलजीत दोसांझ के साथ

आपको बता दें कि सोनाली सिंह 9 साल से ज्यादा समय से सिंगर दिलजीत दोसांझ के काम को मैनेज कर रही हैं। हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के मुताबिक सोनाली ने सिंगर को छोड़ने का फैसला कर लिया है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

दिल्ली की रहने वाली हैं सोनाली सिंह

जानकारी के अनुसार सोनाली सिंह दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग नई दिल्ली के न्यू लांसर्स कॉन्वेंट से पूरी की है। इसके बाद सोनाली ने दिल्ली के राय फाउंडेशन से एविएशन और हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया औ सीसीएस यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में डिग्री ली है।

सोनाली ने 2007 से शुरु किया था करियर

-सोनाली सिंह ने जुलाई 2007 में एशियन बिजनेस स्कूल में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया था और वहां 4 साल तक काम कर चुकी हैं। इसके अलावा सोनाली सिंह ने सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इरोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों में भी काम किया है।

-साल 2016 में सोनाली सिंह को पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी मैनेजर के तौर पर रखा था। दिलजीत ने कई इंटरव्यूज में अपनी मैनेजर के काम की जमकर तारीफ की है। दिलजीत दोसांझ ये मानते हैं कि सोनाली उनके प्रोफेशनल और पर्सनल चीजों का पूरा ख्याल रखती है।

-जानकारी के अनुसार सोनाली सिंह पिछले कई सालों से पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वह पंजाबी इंडस्ट्री की पहली महिला मैनेजर हैं। दिलजीत दोसांझ अपनी मैनेजर सोनाली सिंह को लाखों में सैलरी देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+