कौन हैं शोभिता धुलिपाला? नागा चैतन्य से की सगाई, जानें कुल संपत्ति और कितनी है कमाई
Sobhita Dhulipala Net Worth: साउथ के फेमस एक्टर नागा चैतन्य इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने अपनी पहली शादी टूट जाने के बाद आज यानी 8 अगस्त 2024 को अपनी नई गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली है।
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का अफेयर
पिछले काफी समय से नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के अफेयर की खबरें चर्चा में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल ने प्राइवेट सेरेमनी में ये सगाई की है। नागा चैतन्य के घर में ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई
आपको बता दें कि नागा चैतन्य साउथ के फेमस एक्टर नागार्जुन के बेटे हैं। इससे पहले नागा चैतन्य ने साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी और बाद में दोनों ने एक दूसरे तलाक ले लिया।
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु का तलाक
नागा चैतन्य ने सामंथा से तलाक लेने के बाद ही एक बार फिर से अपनी जिंदगी को संवारने के बारे में सोचा और उनकी लाइफ में एंट्री हुई शोभिता धुलिपाला की। शोभिता धुलिपाला बॉलीवुड के सा सआथ साउथ इंडस्ट्री में भी काम करती हैं। एक्ट्रेस ने कई हिंदी वेब सीरीज में भी दमदार काम किया है।
फेमस फैशन आइकॉन हैं शोभिता
शोभित धुलिपाला एक फेमस फैशन आइकॉन हैं। शोभिता ने फिल्म 'रमन राघव 2.0' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2013 में फेमिना मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीता था, जिसने मॉडलिंग की दुनिया में उनका रास्ता बनाया। उन्होंने देव पटेल की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मंकी मैन' के साथ हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है, जो कि उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म है।
शोभिता धुलिपाला की पढ़ाई
शोभिता धुलिपाला का जन्म 31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश के तेनाली इलाके में मर्चेंट नेवी इंजीनियर वेणुगोपाल राव और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका संथा कामाक्षी के घर हुआ था। शोभिता विशाखापत्तनम में पली-बढ़ीं और बाद में एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हाइयर एजुकेशन के लिए मुंबई चली गईं, जहाँ उन्होंने कॉर्पोरेट लॉको लेकर पढ़ाई की।
शोभिता धुलिपाला की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शोभिता धुलिपाला की कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपए के आसपास है। शोभिता एक प्रोजेक्ट के लिए 70 लाख से 1 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। वहीं एक्टिंग के अलावा शोभिता मॉडलिंग से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। शोभिता कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक करती नजर आती हैं।
शोभिता धुलिपाला के प्रोजेक्ट्स
शोभिता धुलिपाला ने बार्ड ऑफ ब्लड, मूथॉन, द बॉडी, घोस्ट स्टोरीज, कुरुप, मेजर, पोन्नियिन सेलवन: 1 और इसका सीक्वल पोन्नियिन सेलवन: 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस अनिल कपूर के साथ वेब सीरीज द नाइट मैनेजर के दोनों सीजन में काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications