Shubham Prajapat कौन है? जिसने शाहरुख के घर Mannat में घुसने का किया जुगाड़, गार्ड ने दिया धोबी पछाड़!-VIDEO
Shah Rukh Khan Mannat House News: शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में घुसने की कोशिश की खबर ने एक बार फिर इंटरनेट पर सभी को चौंका दिया है। 19 अगस्त 2025 को एक इन्फ्लुएंसर शुभम प्रजापत ने जोमाटो डिलीवरी बॉय बनकर 'किंग खान' से मिलने का जुगाड़ लगाया।
लेकिन मन्नत के चौकस गार्ड्स ने उनकी चाल को पकड़ लिया। यह मजेदार स्टंट सोशल मीडिया पर हंसी का तड़का बन गया है। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये इन्फ्लुएंसर? और क्यों घुसना चाहता था?

Who Is Shubham Prajapat : शुभम प्रजापत कौन हैं?
शुभम प्रजापत एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो अपने मजेदार और साहसिक वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम पर 67 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जहां वह देसी जुगाड़ और अनोखे स्टंट्स के जरिए लोगों का मनोरंजन करते हैं। शुभम ने महाकुंभ 2025 में चाय बेचकर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने एक दिन में 5,000 रुपये का मुनाफा कमाया और पूरे मेले में 1.5 लाख रुपये की कमाई की। उनके इस जुगाड़ ने उन्हें 'चायवाला इन्फ्लुएंसर' का टैग दिलाया।
मन्नत में घुसने का जुगाड़: क्या हुआ?
19 अगस्त 2025 को शुभम का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह शाहरुख खान के आलीशान बंगले 'मन्नत' में घुसने की कोशिश करते दिखे। यह स्टंट उनकी क्रिएटिविटी और हिम्मत का शानदार नमूना था, लेकिन मन्नत के गार्ड्स ने उनकी सारी हवा निकाल दी।
शुभम मन्नत के बाहर खड़े होकर शाहरुख से मिलने की इच्छा जताते हैं। गार्ड्स उन्हें मना करते हैं। शुभम ने जोमाटो से दो कोल्ड कॉफी ऑर्डर की-एक अपने लिए, एक "शाहरुख के लिए"। 5 मिनट में डिलीवरी आने पर शुभम ने असली डिलीवरी बॉय को मनाकर जोमाटो बैग लिया और खुद डिलीवरी करने की कोशिश की। जोमाटो बैग कंधे पर टांगकर शुभम मन्नत के मेन गेट पर पहुंचे, लेकिन गार्ड ने उन्हें बैक गेट की ओर भेजा, जहां "सीक्रेट एंट्री" होती है। बैक गेट पर शुभम ने कहा कि वह कॉफी गिफ्ट में देने आए हैं। गार्ड ने ऑर्डर करने वाले को फोन करने को कहा, लेकिन शुभम के पास जवाब नहीं था।
शाहरुख और मन्नत: फैंस का क्रेज
मन्नत, शाहरुख खान का बांद्रा स्थित आलीशान बंगला, फैंस के लिए किसी तीर्थ से कम नहीं। पहले भी कई लोग मन्नत में घुसने की कोशिश कर चुके हैं: -
- 2023 में राम स्वरूप कुशवाहा: मन्नत में घुसने की कोशिश में पकड़ा गया, बाद में गुजरात में चोरी के लिए अरेस्ट हुआ।
- 2021 में फैंस का जश्न: आर्यन खान को ड्रग्स केस में जमानत मिलने पर फैंस ने मन्नत के बाहर पटाखे फोड़े।
- 2023 में स्विगी स्टंट: शाहरुख के मजाकिया ट्वीट के बाद स्विगी ने मन्नत में खाना डिलीवर किया।
शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'King' (2026) में वह बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, और अरशद वारसी के साथ नजर आएंगे। यह सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर है, जिसमें दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी के कैमियो की भी चर्चा है।
ये भी पढ़ें- National Award को लेकर शाहरुख खान ने कह दी थी ऐसी बात, वायरल हुआ पुराना वीडियो












Click it and Unblock the Notifications