सफीना हुसैन कौन हैं? जिनके साथ लिवइन पार्टनरशिप में रहने के बाद 53 साल के हंसल मेहता ने की है शादी

मुंबई, 25 मई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता हंसल मेहता खूब सुर्खियों में हैं। हंसल मेहता ने 17 साल तक सफीना हुसैन के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने के बाद 53 साल की उम्र में कैलिफोर्निया में शादी कर ली है। हंसल मेहता ने अपनी रिजस्‍टर्ड शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जानिए सफीना हुसैन कौन है?

दो बच्‍चों के पापा हंसल मेहता ने लिखी ये पोस्‍ट

दो बच्‍चों के पापा हंसल मेहता ने लिखी ये पोस्‍ट

इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए हंसल मेहता ने बुधवार को लिखा, तो 17 साल बाद, दो बच्चों के साथ, अपने बेटों को बड़े होते देख और अपने सपनों का पीछा करते हुए हमने शादी करने का फैसला किया। ये जीवन की तरह अनियोजित था हालांकि हमारी प्रतिज्ञाएं सच्ची थीं और इस छोटे से समारोह के लिए उन्हें कभी नहीं कहा गया होगा। आखिरकार प्यार बाकी सब पर हावी हो जाता है"

कौन हैं सफीना जानिए

कौन हैं सफीना जानिए

हंसल मेहता जिन्‍होंने ऐसी फिल्‍में बनाई जिसके लिए उन्‍हें कई पुरस्कार भी मिलें। वहीं उनकी पत्‍नी सफीना लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करती हैं। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक सफीना ने दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और एशिया में ग्रामीण और शहरी कम सेवा वाले समुदायों के साथ बड़े पैमाने पर काम किया है। भारत लौटने के बाद, सफीना ने अपने दिल के सबसे करीब एजेंडा चुना - लड़कियों की शिक्षा का - और एजुकेट गर्ल्स की स्थापना की।

सफीना को मिल चुके हैं ये अवार्ड

सफीना को मिल चुके हैं ये अवार्ड

भारत में शिक्षा में लैंगिक अंतर को पाटने के सफीना ने बहुत काम किया है। सफीना को 2017 NITI Aayog के वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड, 2016 NDTV-L'Oréal पेरिस वूमेन ऑफ़ वर्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया था। HRH प्रिंस चार्ल्स से ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट का विशेष मान्यता पुरस्कार से भी सम्‍मानित हो चुकी हैं। इसके अलावा, एजुकेट गर्ल्स को विश्व बैंक से 2011 में प्रतिष्ठित 2015 स्कॉल अवार्ड, 2014 WISE अवार्ड, 2014 यूएसएआईडी मिलेनियम एलायंस अवार्ड, 2014 स्टार्स इम्पैक्ट अवार्ड और इंडिया डेवलपमेंट मार्केटप्लेस अवार्ड मिला है। सफीना के नेतृत्व में, एजुकेट गर्ल्स ने शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया का पहला डेवलपमेंट इम्पैक्ट बॉन्ड (DIB) शुरू किया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+