Who is Richest Youtuber: ये है भारत का सबसे रईस यूट्यूबर, भुवन बाम-कैरी मिनाटी क्या रणवीर-शाहिद भी पीछे
Richest Youtuber of India: आज के डिजिटल दौर यूट्यूब अब सिर्फ वीडियो देखने और मनोरंजन का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि यह करोड़ों रुपए कमाने का जरिया बन चुका है। देश में लाखों क्रिएटर्स अपनी क्रिएटिविटी और जानकारी से ना सिर्फ पहचान बना रहे हैं, बल्कि मोटी कमाई भी कर रहे हैं। लेकिन जब बात आती है भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर की, तो ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ये टाइटल शायद भुवन बाम, कैरी मिनाटी, अमित भड़ाना या फिर एल्विश यादव के पास होगा।
लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इनमें से कोई भी भारत का सबसे रईस यूट्यूबर नहीं है। नेटवर्थ के मामले में जिस यूट्यूबर के बारे में आपको यहां बताने जा रहे हैं, वो ऊपर बताए गए कंटेंट क्रिएटर्स से नेटवर्थ में कई गुना ज्यादा है। ऐसे में कौन हैं देश का सबसे अमीर यूट्यूबर, आइए आपको बताते हैं?

Who is Richest Youtuber: कौन हैं भारत का सबसे अमीर यूट्यूबर?
भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर का ताज किसी और को नहीं, बल्कि गौरव चौधरी को मिला है, जिन्हें दुनिया 'Technical Guruji' के नाम से जानती है। गौरव का यूट्यूब चैनल टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी को बेहद आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाता है। मोबाइल, गैजेट्स, कंप्यूटर, एआई - हर चीज की समीक्षा और जानकारी को गौरव चौधरी उर्फ टेक्निकल गुरुजी अपने अंदाज में पेश करते हैं।
गौरव चौधरी के यूट्यूब चैनल Technical Guruji पर 23.7 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और वे साल 2015 से यूट्यूब पर एक्टिव हैं। उनके वीडियोज पर व्यूज मिलियन में होते हैं।

Gaurav chaudhary Net Worth: गौरव चौधरी की नेटवर्थ उड़ा देगी होश!
नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव चौधरी की संपत्ति 356 करोड़ रुपये है, जिससे वह भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर बन चुके हैं। उन्होंने इस नेटवर्थ के साथ बाकी सभी बड़े यूट्यूबर्स को पीछे छोड़ दिया है। जबकि जबकि भुवन बाम-122 करोड़, अमित भडाना-80 करोड़ और कैरी मिनाटी (अजय नागर) 50 करोड़ और निशा मधुलिका 43 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं।
बॉलीवुड एक्टर्स से भी आगे निकले Technical Guruji
गौरव चौधरी की कमाई सिर्फ यूट्यूब तक सीमित नहीं है। वे टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई ब्रांड डील्स, स्पॉन्सरशिप्स और बिजनेस वेंचर्स से भी मोटी कमाई करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने नेटवर्थ के मामले में कई बॉलीवुड स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है। उनकी संपत्ति शाहिद कपूर (300 करोड़ नेटवर्थ) और रणवीर सिंह (245 करोड़ नेटवर्थ) से भी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications