Who is Nitanshi Goyal: कौन है नितांशी गोयल, जिसने 18 साल की उम्र में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ को हराया
Who Is Nitanshi Goal: नितांशी गोयल 18 साल की लड़की जो हर जगह छाई हुई है। वजह है किरण राव की फिल्म लापता लेडीज। नितांशी ने लापता लेडीज में एक्टिंग की और फूल का किरदार निभाया। तब नितांशी महज 16 साल की थी। फिल्म को इस साल भारत की तरफ से ऑस्कर में ऑफिशियल रूप से भेजा गया। हालांकि ऑस्कर की रेस से फिल्म बाहर हो गई।
नितांशी और लापाता लेडीज ने IIFA 2025 धूम मचा दी है। इसमें फिल्म को 10 अवॉर्ड मिले, जिसमें से नितांशी का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड है। लापाता लेडीज नितांशी की बतौर लीड एक्टर डेब्यू फिल्म है और उन्होंने पहली बार में ही बाजी मार ली है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कौन हैं नितांशी और क्या करती हैं।

नितांशी गोयल का जन्म 12 जून 2007 को उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुआ। उनके पिता बैंक कर्मचारी और मां स्कूल टीचर हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई नोएडा की अलग अलग स्कूलों से की है। अभी उनकी पढ़ाई भी जारी है। इसके अलावा नितांशी एक ट्रेंड और स्किल डांसर हैं। साथ ही उन्होंने डांस फॉर्म "मोहिनीअट्टम" की भी शिक्षा ली है। अलग अलग डांस कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट कर उन्होंने कई अवॉर्ड्स भी हासिल किए हैं। नितांशी ने मॉडिलिंग और एक्टिंग की शुरुआत अपनी छोटी उम्र से ही कर दी। नोएडा में रहते हुए उन्होंने अलग अलग ब्रांड्स को एंडोर्स किया है। साथ ही नितांशी इंडिका हेयर कलर, यस बैंक, अमूल मिल्क जैसे बड़े ब्रांड के ऐड्स में नजर आ चुकी हैं।
2016 में नितांशी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत की। जिसमें उन्होंने सबसे पहले सीरियल "मन में विश्वास है" किया। इसमें उन्होंने "शबरी" का किरदार निभाया था। वहीं उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म आयुष्मान खुराना स्टारर "विकी डोनर" थी। लेकिन नितांशी को पहचान लापता लेडीज से मिली। भले ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से ज्यादा प्यार नहीं मिला। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स में ये फिल्म लंबे समय तक टॉप ट्रेंडिग में बनी हुई थी। बता दें, नितांशी के इंस्टाग्राम 11 मिलियन फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications