कौन हैं Nandini Gupta? जिनके सिर पर सजा 'मिस इंडिया' का ताज, राजस्थान के लिए करेंगी ये काम

मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट की विनर नंदिनी गुप्ता राजस्थान की कोटा के रहने वाली हैं। इसी के साथ श्रेया पूंजा फर्स्ट और स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग सेकेंड रनर-अप बनीं।

Nandini Gupta

Who Is Nandini Gupta: 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट को शनिवार रात को अपना विनर मिल गया है। राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गु्प्ता ने मिस इंडिया 2023 का ताज अपने नाम कर लिया है। नंदिनी को मिस इंडिया 2022 की विनर रहीं सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हौ नंदिनी गुप्ता?

कौन हैं नंदिनी गुप्ता?
19 साल की कोटा के कैथून की रहने वाली नंदिनी गुप्ता बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल और हायर एजुकेशन मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से की है।

बिजनेस मैनेजमेंट की ली डिग्री
नंदिनी गुप्ता पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं और उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। रिपोर्ट्स की माने तो नंदिनी गुप्ता स्कूल में हमेशा अव्वल रही हैं और वह हमेशा से अलग-अलग प्रतियोगिताओं का हिस्सा रही हैं। वह जब 10 साल की थीं तभी से एक मॉडल बनने का ख्वाब देखती थीं।

बचपन से था मॉडल बनने का सपना
नंदिनी गुप्ता अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। वह 10 साल की उम्र से ही मॉडल बनना चाहती थीं और इससे पहले उन्होंने राजस्थान में बेस्ट मॉडल का खिताब जीता है। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने सपने का खुलासा किया और बताया किअपने शहर और कैथून के लिए कुछ करना चाहती है।

नंदिनी का है ये सपना
नंदिनी गुप्ता ने बताया कि, कोटा डोरिया आर्ट को प्रमोट करेंगी। राजस्थान की कई महिलाएं इस फैब्रिक को बनाने के लिए काम करती हैं। इन सभी महिलाओं ने अपनी पूरी लाइफ इसे बनाने में लगा दी और इसके लिए उनकी कोई खास कमाई भी नहीं हो पाती। वह उनको ऐसा प्लेटफॉर्म दिलाना चाहती हैं जिससे इन सभी महिलाओं को पहचान मिल सके।

बॉलीवुड सितारे भी हुए शामिल
दिनी गुप्ता को जहां विनर घोषित किया गया है। वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा और मणिपुर की स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट और सेकेंड रनर-अप अनाउंस किया गया है। इस खास इवेंट में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे समेत कई सितारों ने इवेंट में परफॉर्मेंस भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+