कौन हैं मेहर अफरोज शॉन, जिन पर लगा देशद्रोह का आरोप? बौखलाए लोगों ने एक्ट्रेस का घर जलाया, जानें क्या है मामला
Meher Afroz Shaon: बांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री मेहर अफरोज शॉन इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि एक्ट्रेस को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेहर अफरोज शॉन पर देशद्रोह और कथित तौर पर देश के खिलाफ साजिश रचने के आरोप लगे हैं।
मेहर अफरोज शॉन को को किया गया गिरफ्तार
ढाका पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि पहले मेहर अफरोज शॉन को ढाका के धनमंडी इलाके से हिरासत में लिया गया था। वहीं पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस समय ये बांग्लादेशी एक्ट्रेस लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

कौन हैं मेहर अफरोज शॉन
-मेहर अफरोज शॉन जमालपुर जिले में अवामी लीग की सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य रहे मोहम्मद अली की बेटी हैं और बांग्लादेश फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और डायरेक्टर भी हैं।
-वहीं मेहर अफरोज की मां तुहारा अली पूर्व सांसद हैं।
-बाद में तुहारा अली ने अवामी लीग से चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने की मांग की थी। हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।
मेहर अफरोज के पिता के घर को जलाया गया
-बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जमालपुर सदर उपजिला स्थित नरुंडी रेल स्टेशन इलाके में स्थित मेहर अफरोज के पिता मोहम्मद अली के घर को गुस्साई भीड़ ने आग के हवाले कर दिया था। नरुंडी इलाके में एक समूह विरोध मार्च निकाल रहा था। विरोध मार्च के दौरान ही गुस्साए लोगों ने मोहम्मद अली के घर में आग लगा दी थी।
-पिता के घर में आग लगने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने मेहर अफरोज को हिरासत में ले लिया था। हालांकि मेहर पर लगे आरोपों के बारे में ढाका पुलिस ने कोई खास जानाकरी नहीं दी है।
-कहा जा रहा है कि मेहर अफरोज ने देश में ऐतिहासिक स्थानों पर हिंसा और तोड़फोड़ की कथित तौर पर आलोचना की थी, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
बांग्लादेश में हिंसा का दौर अभी भी जारी
-बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से ही हिंसा का दौर जारी है। बीते दिनों बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा कट्टरपंथी संगठनों ने बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के घर में तोड़फोड़ की थी।
-भीड़ ने शेख मुजीबर रहमान के घर समेत दूसरे ऐतिहासिक स्मारकों को भी अपना निशाना बनाया है। वहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इस हिंसा और आगजनी की इन घटनाओं पर चिंता जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications